फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war Embassy of India in Kyiv says leave ukraine as Humanitarian Corridor announced

रूस यूक्रेन युद्ध: मानवीय गलियारे की हुई घोषणा, कीव दूतावास ने भारतीयों से की यूक्रेन छोड़ने की अपील

Tue, 08 Mar 2022 07:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 08 Mar 2022 07:26 PM IST
सार

भारतीय दूतावास ने फिर से भारतीयों से यूक्रेन छोड़ने की अपील की है। इसको लेकर यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। गौरतलब है कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत की केंद्र सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
russia ukraine war Embassy of India in Kyiv says leave ukraine as Humanitarian Corridor announced
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची पांचवी फ्लाइट - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत की केंद्र सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इस अभियान में भारतीय सेना भी जुटी हुई है। इसी क्रम में भारतीय दूतावास ने फिर से भारतीयों से यूक्रेन छोड़ने की अपील की है। इसको लेकर यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि 8 मार्च को सुबह दस बजे से यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को निकालने के लिए मानवीय गलियारे की घोषणा की गई। दूतावास ने सभी फंसे हुए भारतीयों से इस अवसर का उपयोग करते हुए ट्रेनों या अन्य उपलब्ध साधनों का उपयोग करते हुए निकलने की अपील की है। 

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी राज्यों से दो यात्री विमानों द्वारा सुसेवा से मंगलवार को 410 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया है। 22 फरवरी से शुरू किए गए इस अभियान के तहक अब तक अठारह हजार लोगों को भारत लाया गया है। 
विज्ञापन


नागरिक विशेष मंत्रालय ने बताया कि 75 विशेष यात्री विमानों से 15521 भारतीयों को भारत लाया गया है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारतीय वायु सेना अपने 12 मिशन में 2467 भारतीयों को वापस लाई है। इतना ही नहीं 32 टन राहत सामग्री भी यूक्रेन लेकर गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed