फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War drone attack on Moscow thaweted Missile Defence System news and updates

Russia Ukraine War: यूक्रेन के बढ़ते हमलों के बीच चौकन्ना हुआ रूस, मॉस्को की तरफ आते दो ड्रोन मार गिराए

Wed, 09 Aug 2023 08:34 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 09 Aug 2023 08:34 AM IST
सार

इस घटना के कुछ देर बाद ही रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर ड्रोन्स के मॉस्को में घुसने की कोशिश असफल किए जाने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War drone attack on Moscow thaweted Missile Defence System news and updates
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन युद्ध को डेढ़ साल से ज्यादा होने के बावजूद अब तक इस संघर्ष का कोई नतीजा नहीं निकला है। खासकर युद्धक्षेत्र में भारी नुकसान के बावजूद दोनों देश पूरी ताकत लगा रहे हैं। रूस की ओर से यूक्रेन की जमीन-बंदरगाह कब्जाए जाने के बाद कीव की ओर से भी रूस में घुसकर हमले करने की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें क्रीमिया और मॉस्को जैसे रूस के अहम केंद्रों पर यूक्रेनी ड्रोन से कथित हमले भी शामिल हैं। इस बीच इन हमलों को देखते हुए रूस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बताया गया है कि रूस ने सोमवार को मॉस्को की तरफ आ रहे दो ड्रोन्स मार गिराए। 
विज्ञापन


मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने खुद दावा किया है कि दो ड्रोन्स यूक्रेन की तरफ से मॉस्को में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान शहर के बाहर लगे मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने उन्हें मार गिराया। उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर बताया कि एक ड्रोन डोमोदेदोवो इलाके में गिरा, जबकि दूसरा ड्रोन मिंस्कोए हाईवे के करीब गिरकर ध्वस्त हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


इस घटना के कुछ देर बाद ही रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर ड्रोन्स के मॉस्को में घुसने की कोशिश असफल किए जाने की जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने इसे यूक्रेन की ओर से अंजाम दी जा रही आतंकी घटना करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस पर आक्रामक है यूक्रेन
एक दिन पहले ही यूक्रेन ने रूस के एक मुखबिर को गिरासत में लिया था। दावा था कि यह मुखबिर यूक्रेन पर हवाई हमले की फिराक में था। विदेशी मीडिया के मुताबिक, यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने बताया कि सोमवार को एक रूसी मुखबिर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की मायकोलाइव क्षेत्र की यात्रा के दौरान हवाई हमले की फिराक में थी। कथित मुखबिर यूक्रेनी राष्ट्रपति की यात्रा से पहले खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही था। महिला यात्रा के सभी मार्गों और इलाकों का दौरा कर वहां की जानकारी इकट्ठा कर रही थी। 

यूक्रेन की एसबीयू का कहना है कि वह दक्षिणी यूक्रेन के ओचकोव शहर में रहती थी। वह एक सैन्य स्टोर में सेल्सवुमन का काम भी कर चुकी है। महिला ने राष्ट्रपति द्वारा यात्रा करने वाले क्षेत्र की वीडियोग्राफी भी की थी। एसबीयू एजेंट्स को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने हमले को विफल कर दिया था।


रूस पर लगातार हो रहे ड्रोन हमले
हाल ही में, यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन हमला कर दिया। हमले में यूक्रेन ने रूस के सबसे बड़े टैंकरों में से एक को निशाना बनाया था। यूक्रेनी सुरक्षा सेवा के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 450 किलो टीएनटी से लैस ड्रोन ने रूसी झंडे वाले सिग जहाज पर हमला किया। यूक्रेन ने दावा किया था कि टैंकर रूसी सेना के लिए ईंधन ले जा रहा था और जहाज के कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि, रूसी समुद्री-नदी परिवहन एजेंसी का कहना है कि हमले के कारण किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है। हमले के दौरान सिग तेल का परिवहन नहीं कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed