फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine war: 600 injured ukrainia soldiers stuck in steel factory

यूक्रेन युद्ध: स्टील फैक्ट्री में फंसे 600 घायल यूक्रेनी सैनिकों की बिगड़ रही हालत, कमांडर ने कहा- आखिरी सांस तक लड़ेंगे 

Sat, 14 May 2022 10:39 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: Amit Mandal Updated Sat, 14 May 2022 10:39 PM IST
सार

अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री के भीतर से लड़ रहे यूक्रेनी सैनिकों के डिप्टी कमांडर स्वीआतोस्लाव पाल्मर ने कहा है कि गोला-बारूद, खाद्य पदार्थों, पानी और दवाओं की कमी के बावजूद रूसी सेना से उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Russia Ukraine war: 600 injured ukrainia soldiers stuck in steel factory
रूस-यूक्रेन युद्ध (file photo) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मारियूपोल की अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री में फंसे करीब 600 घायल यूक्रेनी सैनिकों और विदेशी लड़ाकों की निकासी के लिए यूक्रेन और रूस के बीच बहुत जटिल वार्ता चल रही है। इस वार्ता में यूक्रेन ने अपने सैनिकों के बदले में रूसी युद्धबंदियों को रिहा करने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यह बात कही है। समय बीतने के साथ ही रूसी सेना से घिरे इन घायल जवानों की हालत बिगड़ती जा रही है।

विज्ञापन


अमेरिका से मदद का अनुरोध किया 
अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री के भीतर से लड़ रहे यूक्रेनी सैनिकों के डिप्टी कमांडर स्वीआतोस्लाव पाल्मर ने कहा है कि गोला-बारूद, खाद्य पदार्थों, पानी और दवाओं की कमी के बावजूद रूसी सेना से उनकी लड़ाई जारी रहेगी। यह लड़ाई यूक्रेनी सैनिकों की आखिरी सांस तक चलेगी। इंटरनेट मीडिया के जरिए अमेरिकी जनरलों से वार्ता में पाल्मर ने करीब 600 घायल सैनिकों को फैक्ट्री से निकालने के लिए अमेरिका से मदद का अनुरोध किया।
विज्ञापन


यूक्रेनी सेना ने कहा है कि पूर्वी भूभाग में स्थित डोनेस्क और लुहांस्क इलाकों में रूसी सेना नए कस्बों और गांवों पर हमले कर रही है। सभी स्थानों पर उसका यूक्रेनी सैनिकों और क्षेत्रीय लोग कड़ा मुकाबला कर रहे हैं। डोनबास क्षेत्र के अविदिव्का शहर में हुए रूसी हमले में 12 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया
यूक्रेन की एयरबोर्न कमांड ने फोटो और वीडियो जारी करते हुए बताया है कि सिवरस्की डोनेट्स नदी पर बने पैंटून ब्रिज को उड़ाकर रूसी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है। इस सप्ताह के दो दिनों में रूसी सेना के 73 टैंक और अन्य सैन्य वाहन और उपकरण नष्ट किए गए हैं। जबकि ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना के एक हजार जवानों का दस्ता इस हमले की चपेट में आया है। रूसी टैक्टिकल ग्रुप की एक बटालियन में एक हजार सैनिक होते हैं। पैंटून ब्रिज के जरिए पूरी बटालियन नदी पार कर रही थी, तभी पुल उड़ाया गया।


यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि युद्ध की समयसीमा के बारे में कोई अनुमान नहीं लगा सकता है। युद्ध कितने समय तक चलेगा यह काफी हद तक यूक्रेन के सहयोगी, यूरोपीय देश और बाकी के स्वतंत्र देश तय करेगें। वे जब तक यूक्रेन का साथ देंगे, यूक्रेन तब तक लड़ाई लड़ेगा। जेलेंस्की ने रूस पर प्रतिबंध लगाने, उन्हें मजबूती से लागू करने और यूक्रेन को सैन्य व आर्थिक मदद देने वाले देशों का शुक्रिया जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed