फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Live Updates 3 buses reach Pisochyn: Indian Embassy in Ukraine

Russia Ukraine Conflict: भारतीय छात्रों को बचाने के लिए तीन बसें पहुंचीं पिसोचिन, दूतावास ने दी अहम जानकारी

Sat, 05 Mar 2022 11:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 05 Mar 2022 11:28 PM IST
सार

यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास ने शनिवार (पांच मार्च) को बताया कि छात्रों को संकट से निकालने के लिए बसें पिसोचिन पहुंच गई हैं। जल्द ही, वे पश्चिम की ओर रवाना हो जाएंगी।

विज्ञापन
Russia Ukraine Live Updates 3 buses reach Pisochyn: Indian Embassy in Ukraine
यूक्रेन से भारतीयों को बाहर निकालने के लिए लाई गईं बसें। - फोटो : ANI

विस्तार

रूस-यूक्रेन के युद्ध की वजह से काफी भारतीय छात्र यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ छात्र पिसोचिन में मौजूद हैं, जिन्हें निकालने के लिए तीन बसें पहुंच चुकी हैं। यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास ने शनिवार (पांच मार्च) को बताया कि छात्रों को संकट से निकालने के लिए बसें पिसोचिन पहुंच गई हैं। जल्द ही, वे पश्चिम की ओर रवाना हो जाएंगी। दूतावास ने बताया कि जल्द ही और भी बसें भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
अब तक 63 उड़ानों से लाए गए 13300 भारतीय
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 15 उड़ानें भारत पहुंचीं हैं। इनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं। उन्होंने कहा कि अब हम देखेंगे कि अब भी कितने और भारतीय यूक्रेन में हैं। दूतावास उन लोगों से संपर्क करेगा, जिनके वहां होने की संभावना है, लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खारकीव-पिसोचिन से निकाले गए सभी भारतीय
बागची ने बताया कि यूक्रेन के खारकीव शहर से लगभग सभी भारतीय नागरिकों को निकाल लिया गया है। अगले कुछ घंटों में पिसोचिन और खारकीव से हम सभी लोगों को निकाल लेंगे। जहां तक मुझे जानकारी है खारकीव में अब कोई भारतीय नहीं बचा है। अब हमारा मुख्य ध्यान सूमी पर है। वहां लगातार जारी हिंसा और यातायात की कमी बड़ी चुनौती हैं। सबसे अच्छा विकल्प युद्ध विराम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed