फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis: Russian army missile attack on Ukrainian dam, 440 dead bodies found in mass grave

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेनी बांध पर रूस की सेना का मिसाइल हमला, सामूहिक कब्र में मिलीं 400 से ज्यादा लाशें

Fri, 16 Sep 2022 05:38 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 16 Sep 2022 05:38 AM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर जानलेवा हमले की कोशिश की खबरें हैं। हमले में पुतिन बाल-बाल बच गए। हालांकि, रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी लिमोजिन कार के पास बम फेंका गया।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis: Russian army missile attack on Ukrainian dam, 440 dead bodies found in mass grave
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media

विस्तार

रूसी सेना पर भारी पड़ रहे यूक्रेनी बल से बौखलाकर रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर के एक बड़े बांध को निशाना बनाया है। इससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। उधर, इजियम शहर में स्थानीय पुलिस के हवाले से एक सामूहिक कब्र में 400 से ज्यादा लाशें मिलने की खबर सामने आई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रूसी सेना ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रिह के पास इनहुलेत्स नदी पर पर बने एक बांध को आठ क्रूज मिसाइलों से उड़ा डाला। इससे शहर के बड़े हिस्से में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस आया। फिलहाल शहर के निवासियों को बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


क्रिवी रिह शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख ऑलेक्जेंद्र विलकुल ने बताया कि इन ताजा हमलों के चलते शहर के दो जिलों में 22 सड़कें तबाह हो गई हैं। उधर जेलेंस्की ने रूस को आतंकी देश बताते हुए कहा कि वह सेना के साथ नागरिकों से भी युद्ध लड़ रहा है। यह बताता है कि वह एक कमजोर देश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की सबसे बड़ी हाइड्रोटेक्निकल संरचना पर रूसी मिसाइलों के इस हमले के बाद इनहुलेत्स नदी ने क्षेत्र के कई हिस्सों में तबाही मचा दी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने के समाचार नहीं हैं। शहर के मेयर ने कहा, बाढ़ के हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा, यूक्रेनी सेना रूस द्वारा कब्जाए क्षेत्रों पर पुन: नियंत्रण हासिल कर रही है, इससे रूस बौखला उठा है।

सामूहिक कब्र में मिलीं 440 लाशें
स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने क्षेत्रीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया सामूहिक कब्र मिलने की खबर दी है। बताया गया है कि यूक्रेनी अधिकारियों को पूर्वी शहर इजियम में एक सामूहिक कब्र में 440 से अधिक शव मिले हैं। बीते दिनों यहां से यूक्रेनी सैन्य बलों ने रूसी सैनिकों खदेड़ दिया था।

पुतिन पर जानलेवा हमले की कोशिश : रिपोर्ट
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर जानलेवा हमले की कोशिश की खबरें हैं। हमले में पुतिन बाल-बाल बच गए। हालांकि, रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी लिमोजिन कार के पास बम फेंका गया। रिपोर्ट में दावा है कि कार से घर लौटते वक्त  हमला हुआ। पुतिन के बॉडीगार्ड समेत अन्य को निलंबित कर हिरासत में ले लिया गया है।

कार हादसे में घायल हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की कार बृहस्पतिवार तड़के एक अन्य वाहन से उस समय टकरा गई, जब वह एक युद्ध क्षेत्र का दौरा करके कीव लौट रहे थे। प्रवक्ता सर्गेई निकिफोरोव ने बताया, एक यात्री वाहन राष्ट्रपति के काफिले से टकरा गया। राष्ट्रपति सुरक्षित हैं।


युद्ध को लेकर गुटेरस-पुतिन में चर्चा
विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के काला सागर बंदरगाहों के माध्यम से रूसी उर्वरक निर्यात पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed