फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis : 50 to 100 people died in every building destroyed in Mariupol, Ukrainian Defense Minister said hundred soldiers are being killed every day

Russia Ukraine Crisis : मैरियूपोल में नष्ट हुई हर इमारत में 50 से 100 लोग मरे, यूक्रेनी रक्षामंत्री बोले- रोज सौ सैनिक मारे जा रहे

Fri, 10 Jun 2022 01:29 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/बाखमुत।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/बाखमुत। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Jun 2022 01:29 AM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार नहीं है क्योंकि वह अब भी खुद को ताकतवर समझता है। उन्होंने अमेरिकी औद्योगिक नेताओं से कहा कि हमें रूस को कमजोर करना होगा और यह काम वैश्विक ताकतों को करना होगा।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis : 50 to 100 people died in every building destroyed in Mariupol, Ukrainian Defense Minister said hundred soldiers are being killed every day
मलबे में ढेर इमारत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध में बृहस्पतिवार को 106वें दिन सेवेरोदोेनेस्क में दोनों सेनाओं के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ। रूसी सेना वह सब कुछ नष्ट कर रही थी जिसका इस्तेमाल रक्षा के लिए किया जा सकता था। जबकि यूक्रेनी रक्षामंत्री ने कहा कि युद्ध में हर दिन हमारे 100 सैनिक मारे जा रहे हैं। उधर, मैरियूपोल में नष्ट हुई प्रत्येक इमारत से 50 से 100 शव निकाले जा रहे हैं। एक अधिकारी ने इसे मौत का अंतहीन कारवां बताया।

विज्ञापन


यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलेक्सी रेज्निकोव ने कहा, इस जंग ने हमसे बहुत कुछ छीना है। करीब 100 सैनिक हर दिन मारे जा रहे हैं। जबकि सेवेरोदोनेस्क के क्षेत्रीय गवर्नर ने क्षेत्र में रूस द्वारा कब्जाए कई इलाकों को फिर से जीत लिया है। इस बीच, रूसी कब्जे वाले बंदरगाह शहर मैरियूपोल में मेयर के सहयोगी पेट्रो एंड्रीशचेंको ने टेलीग्राम पर बताया कि यहां कई इमारतों में से हरेक में 50 से 100 शव हैं। उन्होंने कहा, शवों को मौत के अंतहीन कारवां में मुर्दाघर व अन्य जगहों पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। अफसरों का अनुमान है कि यहां रूसी घेराबंदी के दौरान करीब 21,000 नागरिक मारे गए हैं।
विज्ञापन


काला सागर में रूसी नाकाबंदी, अनाज रुका
लंबे समय से यूरोप की ब्रेड बास्केट के रूप में पहचाने जाने वाले यूक्रेन से गेहूं, मक्का और सूरजमुखी का तेल दुनिया के किसी भी हिस्से में सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इसका बड़ा कारण काला सागर पर रूसी नाकाबंदी है। यूक्रेन में अनुमानित 2.2 करोड़ टन अनाज बाहर नहीं भेजा जा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व खाद्य संकट रोकने को समय बेहद कम : रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र ने चेताया है कि 2023 में खाद्य संकट रोकने के लिए समय बहुत कम है। रूस-यूक्रेन में संकट गहराया तो हालात बिगड़ जाएंगे। ग्लोबर क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप ने कहा है कि इस लड़ाई के कारण दुनिया के 94 देशों में अनुमानित 1.6 अरब लोगों को वित्त, भोजन या ऊर्जा संकट में से कुछ न कुछ परेशानी हो रही है। इनमें से करीब 1.2 करोड़ लोग अत्यधिक प्रभावित देशों में रहने वाले हैं जो तीनों संकटों का सामना कर रहे हैं।

रूस बातचीत को तैयार नहीं : जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार नहीं है क्योंकि वह अब भी खुद को ताकतवर समझता है। उन्होंने अमेरिकी औद्योगिक नेताओं से कहा कि हमें रूस को कमजोर करना होगा और यह काम वैश्विक ताकतों को करना होगा। उन्होंने औद्योगिक नेताओं ने कहा, हमें रूस की वैश्विक वित्तीय प्रणाली को पूरी तरह ठप करना होगा।


जेलेंस्की को नाटो शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को 28-29 जून को मैड्रिड में नाटो शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। नाटो के उप महासचिव मिरसिया जियोना ने कहा कि नाटो से यूक्रेन पर शिखर सम्मेलन में निर्णय लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed