फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia three lawyers who represent putin anti leader alexei navalny got jailed

Russia: पुतिन के विरोधी रहे एलेक्सेई नवलनी के तीन वकीलों को जेल, चरमपंथी गतिविधि में शामिल होने का आरोप

Fri, 17 Jan 2025 02:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Jan 2025 02:42 PM IST
सार

एलेक्सेई नवलनी के वकील रहे वादिम कोबजेव, इगोर सर्गुनिन और एलेक्सेई लिप्टसर को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। तीनों को पेतुश्की शहर की अदालत ने यह सजा सुनाई है, जो रूस की राजधानी मॉस्को से 100 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है। 

विज्ञापन
russia three lawyers who represent putin anti leader alexei navalny got jailed
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस में पुतिन के सबसे बड़े विरोधी रहे एलेक्सेई नवलनी के तीन वकीलों को जेल में डाल दिया गया है। तीनों वकीलों को चरमपंथी समूहों के साथ शामिल होने के आरोप में सजा हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलेक्सेई नवलनी के वकील रहे वादिम कोबजेव, इगोर सर्गुनिन और एलेक्सेई लिप्टसर को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। तीनों को पेतुश्की शहर की अदालत ने यह सजा सुनाई है, जो रूस की राजधानी मॉस्को से 100 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है। 
विज्ञापन


नवलनी की साल 2024 में जेल में हुई थी मौत
एलेक्सेई नवलनी की फरवरी 2024 में जेल में ही मौत हो गई थी। नवलनी को विभिन्न आपराधिक मामलों में 19 साल जेल की सजा हुई थी, जिनमें देशद्रोह का मामला भी शामिल था। अब नवलनी के वकीलों को जेल की सजा को रूसी सरकार द्वारा विरोधियों पर शिकंजा कसने के रूप में देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक वकील कोबजेव ने अदालत में कहा था कि 'नवलनी के विचारों को प्रसारित करने के लिए हम पर मुकदमा चलाया गया।' रूसी सरकार ने नवलनी के संगठन फाउंडेशन फॉर फाइटिंग करप्शन एंड नेटवर्क ऑफ रीजनल ऑफिसेज को चरमपंथी समूह घोषित किया था और इस पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन


पुतिन के सबसे बड़े विरोधी थे नवलनी
वकीलों पर आरोप हैं कि उन्होंने नवलनी से जानकारी लेकर उसे नवलनी के संगठन के लोगों को प्रसारित की। नवलनी के इस संगठन से जुड़े लोगों को निशाना बनाने की पुतिन विरोधियों ने तीखी आलोचना की है। नवलनी के दो अन्य वकील भी रूस में वांछित हैं, लेकिन वे दोनों फिलहाल रूस में नहीं रहते। उल्लेखनीय है कि नवलनी रूस में पुतिन के सबसे बड़े विरोधी माने जाते थे। नवलनी को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था और विभिन्न मामलों में दोषी पाते हुए उन्हें 19 साल जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि नवलनी पर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया गया था। नवलनी की जेल में मौत के बाद भी इसका आरोप पुतिन पर लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed