{"_id":"69c3b50e99fbc8f5390c37f0","slug":"russia-says-it-shot-down-400-ukrainian-drones-as-moscow-kyiv-escalate-aerial-barrages-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा- मार गिराए 389 यूक्रेनी ड्रोन, 13 क्षेत्रों को बनाया था निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा- मार गिराए 389 यूक्रेनी ड्रोन, 13 क्षेत्रों को बनाया था निशाना
Wed, 25 Mar 2026 03:42 PM IST
Nirmal Kant
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
Published by: Nirmal Kant
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:42 PM IST
सार
Russia Ukraine War: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लेकिन रूस यूक्रेन युद्ध की तीव्रता कम नहीं हुई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के 389 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 389 ड्रोन मार गिराए। मंत्रालय ने बताया कि रूस के विभिन्न इलाकों और क्रीमिया पर रात के समय हमला हुआ। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू होने के चार साल बाद यह सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस के 13 क्षेत्रों और क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर इन हमलों को रोका गया। क्रीमिया पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था और इसे अपने में मिला लिया था। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैरकानूनी माना जाता है। यह हमला दिखाता है कि यूक्रेन ने अपने देश में ही लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोन बनाने की क्षमता काफी बढ़ा ली है।
पहले रूस ने किए मिसाइल और ड्रोन हमले
इससे एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया था। जिसमें 24 घंटे के भीतर करीब एक हजार ड्रोन और 34 मिसाइल दागी गईं। हमला आमतौर पर रात के वक्त होता है। लेकिन इस बार दिन में भी जारी रहा। यह युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ईरान के साथ शांति वार्ता पर असमंजस, यूएन में बोले इस्राइली राजदूत- कोई बातचीत नहीं, ऑपरेशन जारी
रूसी हमले में छह लोगों की मौत, 50 घायल
यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में छह लोगों की मौत हुई और करीब 50 लोग घायल हुए। मॉस्को के उत्तर में लेनिनग्राद क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर द्रोजदेंको ने बताया कि वहा 56 ड्रोन मार गिराए गए।
यूक्रेन की सेना ने रात के समय रूस के बेलगोरोद क्षेत्र पर मिसाइल हमला भी किया। यह क्षेत्र यूक्रेन से सटा हुआ है। वहां के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लाडकोव के मुताबिक, इस हमले में उर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचा और बिजली, पानी आदि की आपूर्ति बाधित हुई। रूस ने मंगलवार को यूक्रेन पर अलग-अलग प्रकार के 948 ड्रोन दागे थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन