{"_id":"5eed1d418ebc3e43046b3a00","slug":"russia-s-security-system-equipped-with-sukhoi-su-30s-su-35s-and-mikoyan-gurevich-mig-31-jet-fighter-after-its-radar-track-us-b-52h-stratofortress-nuclear-bombers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन खतरनाक जेट फाइटर से लैस हुआ रूस का सुरक्षा तंत्र, बढ़ सकता है अमेरिका से तनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तीन खतरनाक जेट फाइटर से लैस हुआ रूस का सुरक्षा तंत्र, बढ़ सकता है अमेरिका से तनाव
Sat, 20 Jun 2020 01:47 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sukhoi Su-30s
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस ने सुखोई एसयू-30, एसयू-35एस, मिकोयान-गुरेविच एमआईजी-31एस जैसे खतरनाक फाइटर जेट्स को अपने डिफेंस सिस्टम में शामिल कर लिया है। रूस की तरफ से यह एक्शन ऐसे समय में लिया गया है, जब पूर्वी सैन्य जिला पर उसके रडार ने हाल ही में अपने सीमा के पास ओखोटस्क सागर के ऊपर अमेरिका के एयर फोर्स बी-52एच स्ट्रेटोफोर्सट्रेस परमाणु बमवर्षकों की हलचल को दर्ज किया।
विज्ञापन
रूस की रक्षा मंत्रालय ने अपने फेसबुक पेज पर इंटरसेप्ट का 35 सेकंड लंबा वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने इंटरसेप्ट को एयरस्पेस के इस्तेमाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय नियमों के मुताबिक अंजाम दिया।
विज्ञापन
फेसबुक पेज पर रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया, "पूर्वी एमडी एयर डिफेंस ऑन-ड्यूटी बलों ने ओखोटस्क सागर के ऊपर उड़ान भर रहे दो अमेरिकी वायु सेना के बी-52 एच बॉम्बर्स को डिटेक्ट किया और उसकी निगरानी करने लगे।"
विज्ञापन
इस पोस्ट में आगे लिखा है कि रूसी राज्य की सीमाओं से काफी दूरी पर रडार ने टारगेट को इंटरसेप्ट किया, जिसके बाद सुखोई एसयू-30, एसयू-35एस, मिकोयान-गुरेविच एमआईजी-31एस जैसे फाइटर जेट्स को तैनात किया गया। ऐसे में रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह रूसी राज्य सीमाओं का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं है।"