फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia President Vladimir Putin signs law allowing him to serve two more term

रूस: दो और कार्यकाल तक राष्ट्रपति बने रहेंगे व्लादिमीर पुतिन, कानून को दी मंजूरी

Mon, 05 Apr 2021 11:12 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Apr 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Russia President Vladimir Putin signs law allowing him to serve two more term
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को एक कानून को अंतिम अनुमति दे दी, जो उन्हें दो और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद पर बने रहने की अनुमति देता है। इस नियम को अनुमति मिल जाने के बाद पुतिन के साल 2036 तक रूस की सत्ता में बने रहने की संभावना बन गई है। बता दें कि रूस में राष्ट्रपति का कार्यकाल छह साल का होता है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 68 वर्षीय व्लादिमीर पुतिन पिछले दो दशक से अधिक समय से रूस की सत्ता में हैं। सरकार के कानूनी जानकारी पोर्टल पर जारी की गई एक प्रति के अनुसार पुतिन ने सोमवार को इस कानून पर हस्ताक्षर किए। इस कानून को अनुमति मिलने से अब वह 2024 में वर्तमान कार्यकाल पूरा होने के बाद वह अगले चुनावों में भी खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन


पिछले साल एक जुलाई को हुए संवैधानिक मतदान में एक ऐसा प्रावधान भी शामिल था जो पुतिन को दो और बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की अनुमति प्रदान करता है।पुतिन का कहना है कि वह 2024 में अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस बारे में विचार करेंगे कि उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा मैदान में उतरना है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed