फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia president vladimir putin said india great country should include in global powers list

Putin: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को बताया 'महान देश', बोले- इसे वैश्विक महाशक्ति कहा जाना चाहिए

Fri, 08 Nov 2024 01:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Nov 2024 01:25 PM IST
सार

पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि 'हम भारत के साथ अपने रिश्तों को विभिन्न क्षेत्रों में विकसित कर रहे हैं। भारत एक महान देश हैं। यह आर्थिक विकास के मामले में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच भी प्रमुख है। इसकी जीडीपी 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

विज्ञापन
russia president vladimir putin said india great country should include in global powers list
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत की जमकर तारीफ की है और कहा कि भारत और रूस में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। पुतिन ने भारत को महान देश बताया औऱ कहा कि भारत की आर्थिक तरक्की और इसकी विशालता को ध्यान में रखते हुए इसे वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। पुतिन ने रूस के सोची शहर में वालदाई डिस्कशन क्लब नामक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान ये बातें कही। 
विज्ञापन


'भारत-रूस के संबंध लगातार विकसित हो रहे'
पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि 'हम भारत के साथ अपने रिश्तों को विभिन्न क्षेत्रों में विकसित कर रहे हैं। भारत एक महान देश हैं। यह आर्थिक विकास के मामले में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच भी प्रमुख है। इसकी जीडीपी 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। रूस और भारत के बीच सहयोग हर साल बढ़ रहा है।' पुतिन ने सोवियत संघ के समय से भारत के साथ रूस के रिश्तों पर बात की और दोनों देशों के रिश्तों को बेहद खास बताया। पुतिन ने कहा कि सोवियत संघ ने भारत की आजादी में भी भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


पुतिन ने कहा कि 'भारत को वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। यह डेढ़ अरब लोगों का देश है औऱ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसकी संस्कृति बेहद प्राचीन है और इसमें भविष्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा क्षेत्र में भी कर रहे सहयोग
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और रूस रक्षा क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं के पास कई रूसी हथियार हैं। इससे दोनों देशों के बीच के भरोसे का पता चलता है। हम सिर्फ अपने हथियार भारत को बेचते ही नहीं हैं बल्कि हम साथ मिलकर उन्हें डिजाइन भी करते हैं। गौरतलब है कि भारत और रूस ने मिलकर ही ब्रह्मोस मिसाइल विकसित की है। ब्रह्मोस को भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा नदी के नाम को जोड़कर ब्रह्मोस नाम दिया गया है। इस मिसाइल को भारत के डीआरडीओ और रूस के एनपीओ ने साथ मिलकर बनाया है। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed