फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: President Putin expressed the possibility of being removed from the terrorist list, Taliban happy

रूस : राष्ट्रपति पुतिन ने आतंकी सूची से हटने की जताई संभावना, तालिबान हुआ खुश

Tue, 26 Oct 2021 06:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 06:43 AM IST
सार

रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, राष्ट्रपति ने इंटरनेशनल वल्दई क्लब की बैठक के दौरान तालिबान को आतंकी संगठनों की सूची से बाहर निकालने की संभावना जताई थी। हालांकि, उन्होंने जोर दिया था कि यह काम संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर होना चाहिए।

विज्ञापन
Russia: President Putin expressed the possibility of being removed from the terrorist list, Taliban happy
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Pixabay

विस्तार

तालिबान को प्रतिबंधित संगठनों की सूची से हटाने की संभावना पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयान से आतंकी संगठन खुश नजर आ रहा है। रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, राष्ट्रपति ने इंटरनेशनल वल्दई क्लब की बैठक के दौरान तालिबान को आतंकी संगठनों की सूची से बाहर निकालने की संभावना जताई थी। हालांकि, उन्होंने जोर दिया था कि यह काम संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर होना चाहिए।

विज्ञापन


देश का सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना सुनिश्चित करेगा तालिबान
इस पर अफगान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहार बाल्खी ने कहा है, इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान सरकार पुतिन के बयान का स्वागत करती है। प्रवक्ता ने ट्वीट किया, अफगानिस्तान में युद्ध का अध्याय अब खत्म हो गया है। लिहाजा, दुनिया के दूसरे मुल्क हमारे प्रति नजरिये और संबंधों में सकारात्मक बदलाव लाएं। तालिबान विश्व बिरादरी से सकारात्मक संबंध बनाने का इच्छुक है, जो पारस्परिक संबंधों पर आधारित होगा।
विज्ञापन


बता दें, रूस कह चुका है कि वह तालिबान को आतंकी संगठनों की फेहरिस्त से हटाने पर विचार कर रहा है। पुतिन का कहना है, हम सब मानते हैं कि अब अफगानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण है और वह देश का सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed