फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia News Vladimir Putin said ready to attack enemy bases in the interest of the country

रूस: पुतिन बोले- देशहित में दुश्मन के ठिकानों पर हमले को तैयार 

Tue, 27 Jul 2021 12:11 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को Published by: देव कश्यप Updated Tue, 27 Jul 2021 12:11 AM IST
सार

  • नौसेना की परेड के दौरान रूस के राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों को चेताया
  • सेंट पीटर्सबर्ग में हुई रूसी परेड के दौरान नौसैन्य ताकत का प्रदर्शन किया

विज्ञापन
Russia News Vladimir Putin said ready to attack enemy bases in the interest of the country
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लड़ाकू जहाजों की एक परेड के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने कहा कि देशहित में जरूरी हुआ तो रूसी नौसेना दुश्मन के ठिकानों पर अबाध हमले करने को तैयार है। उन्होंने कहा, रूसी नौसेना के पास आज वह सब कुछ है जो देश की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। उन्होंने यह बयान हाल ही में ब्रिटिश लड़ाकू विमान के यूक्रेन के पास से गुजरने को लेकर पश्चिमी देशों के साथ तनाव के बीच आया है।

विज्ञापन


इस तनाव के दौरान रूस ने दावा किया था कि अपनी जल सीमा से ब्रिटेन के एक युद्धक पोत को भगाने के लिए उसके रास्ते में बम गिराये गए और गोलियां दागी गईं। जबकि ब्रिटेन ने इन दावों को गलत बताया। रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग में हुई रूसी परेड के दौरान नौसैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। इसमें 50 जहाजों और 4,000 सैनिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अक्तूबर में रूसी नौसेना की स्थापना के 325 साल पूरे हो रहे हैं। परेड में डेस्ट्रॉयर नौका व लड़ाकू जहाज के अलावा प्रिंस व्लादीमीर पनडुब्बी भी पहली बार शामिल की गई। परमाणु हमला करने में सक्षम यह पनडुब्बी बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस है। पुतिन ने कहा कि हम पानी के नीचे, पानी के ऊपर और हवा में किसी भी दुश्मन का पता लगाने में सक्षम हैं और जरूरत पड़ी तो अबाध हमला करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जापानी दावे वाले प्रशांत द्वीपों पर पहुंची रूसी पीएम
रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन ने जापान द्वारा दावा किए गए प्रशांत द्वीपों का सोमवार को दौरा किया और कहा कि सरकार वहां एक विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने पर विचार कर रही है। वे इस सप्ताह सुदूर पूर्वी क्षेत्र और साइबेरिया का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, रूसी अधिकारी जिन उपायों पर विचार कर रहे हैं, वे निवेशकों के लिए एक अच्छा साधन हो सकते हैं और इससे द्वीपों पर आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed