फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia launches nearly 150 drones against Ukraine as Trump doubts Putin's desire for peace

Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागे करीब 150 ड्रोन, एक की मौत; ट्रंप ने पुतिन की शांति की इच्छा पर जताया संदेह

Sun, 27 Apr 2025 05:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Apr 2025 05:26 PM IST
सार

Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर करीब 150 ड्रोन हमले किए, जिसमें कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया और पावलोह्रद में एक की मौत हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की युद्ध समाप्ति की मंशा पर संदेह जताया

विज्ञापन
Russia launches nearly 150 drones against Ukraine as Trump doubts Putin's desire for peace
रूस-यूक्रेन संघर्ष - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस ने रविवार को यूक्रेन पर रातभर करीब 150 ड्रोन हमले किए, जिसमें कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। यह ड्रोन हमले उस समय हुए, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की युद्ध खत्म करने की इच्छा पर संदेह जताया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

क्षेत्रीय गवर्नर सेरही सिलक ने कहा, निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के पावलोह्रद शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक 14 वर्षीय लड़की घायल हो गई। इस शहर में तीसरी रात लगातार हमले हुए। 
विज्ञापन


यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि हमले उस समय हुए, जब रूस ने दावा किया कि उसे कुर्स्क क्षेत्र के बाकि हिस्सों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया है। कुर्स्क क्षेत्र पर यूक्रेनी बलों ने पिछले साल अगस्त में कब्जा कर लिया था। कुर्स्क में जंग अब भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका के शांति प्रस्ताव से यूक्रेनी हैरान, बोले- रूस को क्रीमिया सौंपना कतई स्वीकार नहीं करेंगे

ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्हें शक है कि पुतिन यूक्रेन में तीन साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर संदेह जताया था कि जल्द ही शांति समझौता हो सकता है। एक दिन पहले, ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन और रूस एक समझौते के बहुत करीब हैं।

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद ट्रंप जब वेटिकन से अमेरिका लौट रहे थे, तो उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, पिछले कुछ दिनों में पुतिन को नागरिक क्षेत्रों, शहरों और कस्बों पर मिसाइले दागने की कोई वजह नहीं थी। ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से एक संक्षिप्त मुलाकात भी की थी और रूस के खिलाफ आगे प्रतिबंध लगाने के संकेत भी दिए थे। 


ये भी पढ़ें: कौन हैं फलस्तीन के नए उपराष्ट्रपति हुसैन अल शेख? उत्तराधिकारी की नियुक्ति भी पहली बार की गई

वहीं यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने 149 विस्फोटक ड्रोन और उपकरणों का उपयोग किया, जिसमें से 57 को रोका गया और 67 को बरामद कर दिया गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन हमलों में ओडेसा क्षेत्र में एक व्यक्ति घायल हुआ और एक अन्य व्यक्ति झिटोमिर शहर में घायल हुआ।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ब्रायांस्क सीमा क्षेत्र में यूक्रेन के पांच ड्रोन और 2014 में रूस द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर तीन ड्रोन मार गिराए। रूसी समर्थित होर्लिवका शहर के मेयर इवान प्रिखोदको के अनुसार, यूक्रेनी सेना की गोलाबारी में डोनेत्स्क क्षेत्र के आंशिक रूप से कब्जे वाले शहर होर्लिवका में पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed