Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Kemerovo Aircraft Crash An12 17 Crew Members updates

रूस में बड़ा हादसा: एएन-12 विमान के क्रैश होने से 19 लोगों की मौत, फिलहाल कैसे हैं हालात?

Tue, 17 Nov 2026 09:36 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 09:36 PM IST
सार

रूस के केमेरोवो क्षेत्र में यागुनोवो गांव के पास एक विमान हादसा हुआ है। मीडिया चैनलों ने गवर्नर इल्या सेरेद्युक के हवाले से बताया कि आपातकालीन सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं। रूस समर्थक चैनलों ने विमान के सैन्य परिवहन एएन-12 होने और उसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत का दावा किया। आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Russia Kemerovo Aircraft Crash An12 17 Crew Members updates
रूस में बड़ा हादसा - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूस के साइबेरिया क्षेत्र में एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। हादसा केमेरोवो क्षेत्र में यागुनोवो गांव के पास एक सुनसान इलाके में हुआ। रूस के रक्षा मंत्रालय ने पहले सामने आई 17 लोगों की मौत की खबर आई थी। इसके बाद मृतकों की संख्या 19 बताई गई। शुरुआती जांच में विमान में तकनीकी खराबी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है। विमान में चालक दल के सदस्य भी सवार थे और कोई भी इस हादसे में नहीं बच पाया।

विज्ञापन


कहां और कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ रूसी सैन्य विमान?
रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, एएन-12 सैन्य परिवहन विमान अपनी निर्धारित उड़ान पर था। इसी दौरान साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान एक ऐसे इलाके में गिरा, जहां आबादी नहीं थी। रूसी मीडिया के मुताबिक, हादसा क्षेत्रीय राजधानी के दक्षिण में स्थित यागुनोवो गांव के पास हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया गया कि विमान में आग लगी हुई थी। इसके बाद वह तेजी से नीचे की ओर आया और जमीन से टकराते ही उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। हालांकि, हादसे से जुड़ी इन परिस्थितियों की आधिकारिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विमान में कितने लोग सवार थे और कितने की जान गई?

  • रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विमान में चालक दल सहित कुल 19 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई। एएन-12 विमान में सामान्य तौर पर छह सदस्यों का चालक दल होता है। हालांकि, इस विमान में चालक दल के अलावा कितने अन्य लोग मौजूद थे, इसकी अलग-अलग जानकारी नहीं दी गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शुरुआती जांच के आधार पर विमान में तकनीकी खराबी को हादसे की संभावित वजह बताया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि विमान के किस हिस्से में खराबी आई थी और तकनीकी समस्या किस तरह दुर्घटना का कारण बनी। 


रूस के गवर्नर ने हादसे को लेकर क्या जानकारी दी?
केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेद्यूक ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इलाके में विमान हादसा होने की जानकारी दी। उन्होंने इसे विमानन दुर्घटना बताया और कहा कि वह घटनास्थल की ओर जा रहे हैं। बाद में वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि विमान इस क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। विमान के गिरने वाले इलाके में आबादी नहीं होने के कारण वहां किसी अन्य नागरिक के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है।



क्या है एएन-12 विमान और कब से हो रहा है इसका इस्तेमाल?
एएन-12 सोवियत संघ के समय विकसित किया गया चार इंजन वाला सैन्य परिवहन विमान है। इसमें टर्बोप्रॉप इंजन लगे होते हैं। इस विमान का इस्तेमाल 1950 के दशक के आखिरी वर्षों से किया जा रहा है। अब तक इस मॉडल के एक हजार से अधिक विमान बनाए जा चुके हैं। रूस समेत कई अन्य देशों में भी इसके कुछ विमान अब तक इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसका उपयोग सैनिकों और सैन्य सामान के परिवहन के लिए किया जाता है। साइबेरिया में हुए इस हादसे के बाद अब जांच एजेंसियां विमान में आई तकनीकी खराबी और दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed