{"_id":"6030ec098ebc3ee8f201f36b","slug":"russia-jailed-opposition-leader-navalny-got-no-relief-moscow-court-quashed-his-appeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस : जेल में बंद विपक्ष के नेता नवलनी को राहत नहीं, मास्को की कोर्ट ने खारिज की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस : जेल में बंद विपक्ष के नेता नवलनी को राहत नहीं, मास्को की कोर्ट ने खारिज की अपील
Sat, 20 Feb 2021 04:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 20 Feb 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
एलेक्सी नवलनी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्को की एक अदालत ने जेल में रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की सजा के खिलाफ दायर अपील शनिवार को खारिज कर दी। हालांकि, यूरोप के एक शीर्ष मानवाधिकार अदालत ने नवलनी को रिहा करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
17 जनवरी को किया था गिरफ्तार
रूस में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले एवं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक नवलनी (44) को 17 जनवरी को जर्मनी से लौटने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था। जहर (नर्व एजेंट) दिए जाने पर गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद नवलनी उपचार के लिए पांच महीने तक जर्मनी में थे। उन्होंने इस घटना के लिए रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने आरोप खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
खुद पर लगाई गई शर्तों का जर्मनी में उल्लंघन करने को लेकर इस महीने की शुरूआत में उन्हें दो साल आठ महीने कैद की सजा सुनाई गई थी। यह सजा गबन के एक मामले में 2014 में उनकी दोषसिद्धि से जुड़ी है। हालांकि, इस आरोप को नवलनी ने मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया था और यूरोपीय मानवाधिकार अदालत ने इसे गैर कानूनी करार दिया था। नवलनी ने मास्को सिटी कोर्ट से इस सजा को रद्द करने और उन्हें रिहा करने का अनुरोध किया था। सिटी कोर्ट ने उनकी अपील नामंजूर कर दी।
विज्ञापन