फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia intercepts Ukraine's S-200 missile system used for attempted attack on Crimean bridge

Russia-Ukraine War: रूस ने मार गिराए क्रीमिया पर हमला करने आए 20 यूक्रेनी ड्रोन, S-200 मिसाइल को हवा में रोका

Sat, 12 Aug 2023 10:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 10:11 PM IST
सार

Russia-Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, 12 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे (मॉस्को के समयानुसार) कीव शासन ने एस-200 सर्फेस टू एयर गाइडेड हथियार से क्रीमिया के पुल पर एक आतंकवादी हमले का प्रयास किया।

विज्ञापन
Russia intercepts Ukraine's S-200 missile system used for attempted attack on Crimean bridge
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच बीते डेढ़ साल से चल रहा भीषण युद्ध अब भी थमा नहीं है। इस बीच समाचार एजेंसी 'तास'ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने यूक्रेन के एस-200 मिसाइल का पता लगाया और उसे रोक दिया। 

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने कहा, 12 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे (मॉस्को के समयानुसार) कीव शासन ने एस-200 सर्फेस टू एयर गाइडेड हथियार से क्रीमिया के पुल पर एक आतंकवादी हमले का प्रयास किया। यूक्रेन की मिसाइल का तुरंत पता लगा लिया गया और रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे हवा में ही रोक दिया। मंत्रालय ने कहा कि इस घटना में कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'तास' की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि केर्च स्ट्रेट के क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा दो यूक्रेनी मिसाइलों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा, 'केर्च जलडमरूमध्य के क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन की दो मिसाइलों को मार गिराया। क्रीमिया का पुल प्रभावित नहीं हुआ है।' 
 

विज्ञापन

क्रीमिया क्षेत्र में हमले बहुत आम हो गए हैं। इससे पहले जुलाई में मॉस्को ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने क्रीमिया की ओर रात भर में 17 ड्रोन लॉन्च किए। रूस ने इसे 'आतंकवादी हमला' बताया था। मंत्रालय ने कहा था कि 14 यूक्रेनी मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) को 'रेडियो-इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के माध्यम से दबा दिया गया था'। सीएनएन ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि रूसी वायु रक्षा बलों ने तीन ड्रोनों को मार गिराया, जबकि तीन क्रीमिया प्रायद्वीप में गिर गए और 11 ड्रोन काला सागर में गिर गए। कोई हताहत नहीं हुआ।' 
 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, क्रीमिया में यूक्रेनी ड्रोन हमले की चपेट में एक रूसी गोला-बारूद डिपो भी आ गया। यूक्रेन के एक सुरक्षा अधिकारी ने मॉस्को और क्रीमिया में रात भर हुए ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी की। ड्रोन ने कल रात मॉस्को और क्रीमिया पर हमला किया। 
 

मार गिराए 20 यूक्रेनी ड्रोन
हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार की दोपहर एक बयान में बताया कि क्रीमिया पर हमला करने आए 20 यूक्रेनी ड्रोन को रूस ने मिसाइल और इलेक्ट्रिक जैमर की मदद से मार गिराया। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में बयान जारी कर बताया कि शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक क्रीमिया पर हमले के लिए यूक्रेन ने 20 ड्रोन भेजे, जिनमें से 14 को मिसाइलों से मार गिराया, जबकि 6 को इलेक्ट्रिक जैमर की मदद से निष्क्रिय कर दिया गया। यूक्रेनी हमले में क्रीमिया में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed