फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia drone attack in moscow hit two high rise building by ukraine video

Russia: मॉस्को में फिर ड्रोन हमला, यूक्रेन पर लगा आरोप, एयरपोर्ट किया गया बंद

Sun, 30 Jul 2023 09:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Jul 2023 09:37 AM IST
सार

खास बात ये है कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब रूस की एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय था, इसके बावजूद रूस ड्रोन हमले को नहीं टाल सका।

विज्ञापन
russia drone attack in moscow hit two high rise building by ukraine video
मॉस्को में हुआ ड्रोन अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस की राजधानी मॉस्को में फिर से ड्रोन हमला हुआ है। इस हमले का आरोप यूक्रेन पर लगा है। खास बात ये है कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब रूस की एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय था, इसके बावजूद रूस ड्रोन हमले को नहीं टाल सका। हमले में दो इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। ड्रोन हमले का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मॉस्को के मेयर ने भी हमले की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट किया गया बंद
रूस ने एहतियातन अपना नुकावो एयरपोर्ट बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉस्को की आईक्यू क्वार्टर नामक हाई राइज बिल्डिंग पर हमला हुआ। इस इमारत में रिहायशी अपार्टमेंट्स और सरकारी कार्यालय हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मॉस्को में एक अन्य इमारत पर भी ड्रोन हमले की खबर है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने अपार्टमेंट सोते नजर आ रही है, तभी उसकी इमारत से एक ड्रोन आकर टकराता है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 

मॉस्को के मेयर ने की हमले की पुष्टि
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने भी मॉस्को की दो इमारतों पर ड्रोन हमले की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने हमले में ज्यादा नुकसान नहीं होने की बात कही। हमला रविवार सुबह हुआ। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि रूस के एयर डिफेंस ने एक यूक्रेनी ड्रोन को पश्चिमी मॉस्को में तबाह कर दिया। बीते हफ्ते भी मॉस्को में दो ड्रोन हमले की खबर है। इसका भी आरोप यूक्रेन पर लगा था।

राजधानी मॉस्को पर लगातार हो रहे ड्रोन हमले
हाल के महीनों में रूस की राजधानी मॉस्को पर कई ड्रोन हमले हुए हैं। बीती तीन मई को भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन हमला हुआ था। रूस ने इसका आरोप यूक्रेन पर लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल रूस और रूस द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों पर सौ से ज्यादा ड्रोन हमले हुए हैं। रूस का कहना है कि चार जुलाई को भी राजधानी मॉस्को में अलग-अलग जगहों पर पांच ड्रोन हमले हुए थे। 

ये भी पढ़ें- Vladimir Putin: 'मेरा रूस में मौजूद रहना ज्यादा जरूरी', ब्रिक्स सम्मेलन में नहीं जाने की पुतिन ने बताई वजह

रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन निभा रहे अहम भूमिका
ब्रिटेन के एक थिंक टैंक रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट ने बीते दिनों एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया कि रूस यूक्रेन युद्ध में भारी संख्या में ड्रोन्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन अब युद्धक्षेत्र में हर महीने करीब 10 हजार ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहा है। यूरोपीय देशों, अमेरिका और अन्य देशों से यूक्रेन को बड़ी संख्या में ड्रोन्स मिल रहे हैं। अब रूस की सेना भी बड़ी मात्रा में ड्रोन्स की खरीद कर रही है। रूस जहां इजरायल और ईरान से ड्रोन्स खरीद रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed