{"_id":"611ed78b379c7715040e1d71","slug":"russia-calls-independent-election-watchdog-a-foreign-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच होगी :रूस ने स्वतंत्र चुनाव निगरानी समूह को बताया विदेशी एजेंट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जांच होगी :रूस ने स्वतंत्र चुनाव निगरानी समूह को बताया विदेशी एजेंट
Fri, 20 Aug 2021 03:43 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 20 Aug 2021 03:43 AM IST
सार
19 सितंबर को चुनाव से पहले मीडिया और मानवाधिकार समूहों पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : iStock
विस्तार
रूसी प्राधिकारियों ने एक प्रमुख स्वतंत्र चुनाव निगरानी समूह को अपने विदेशी एजेंटों की सूची में शामिल किया है। यह कदम सरकार की सितंबर में होने वाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर स्वतंत्र मीडिया और कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्रवाई का ही हिस्सा है। यह दूसरी बार है, जब रूस के अग्रणी चुनाव निगरानी समूह ‘गोलोस’ को विदेशी एजेंट की सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
इस सूची में रखे जाने का अर्थ है कि वर्ष 2000 में स्थापित इस स्वतंत्र निगरानी समूह की और सख्त सरकारी जांच होगी। गोलोस के सह अध्यक्ष ग्रिगोरी मेलकोन्यांट्स ने फेसबुक पर एक बयान में कहा, हमें कोई शक नहीं कि मतदान से महज एक महीने पहले स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों के सबसे बड़े समुदाय पर यह हमला रूसी नागरिकों को उस अधिकार से वंचित करने की कोशिश है जिसे सांविधानिक अदालत चुनाव नतीजों की जनता की मान्यता के तौर पर देखती है।
विज्ञापन
बता दें कि रूस में 19 सितंबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले स्वतंत्र मीडिया, पत्रकारों, विपक्षी समर्थकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन