फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia calls for talks with America and return to peaceful co existence like during Cold War news in Hindi

समझौते की राह पर रूस: अमेरिका के साथ बातचीत के लिए जताई सहमति, कहा- सामान्य हो सकते हैं हमारे संबंध

Tue, 08 Mar 2022 04:36 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Mar 2022 04:36 PM IST
सार

यूक्रेन पर हमला करने के बाद पश्चिमी और यूरोपीय देशों की ओर से लगातार प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस ने अब कहा है कि हम अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि विश्व के भविष्य के लिए रूस और अमेरिका की विशेष जिम्मेदारी है और हमारे संबंध फिर से सामान्य हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Russia calls for talks with America and return to peaceful co existence like during Cold War news in Hindi
America Russia - फोटो : Pixabay

विस्तार

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मॉस्को और अमेरिका को शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों पर लौट आना चाहिए, जिस तरह उन्होंने शीत युद्ध के दौरान किया था। समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार रूसी विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है हम अमेरिका के साथ ईमानदार और पारस्परिक रूप से सम्मानजनक संवाद के लिए तैयार हैं। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से सामान्य किया जा सकता है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि शायद उस सिद्धांत को याद रखना बेहतर होगा जिसने शीत युद्ध के दौरान काम किया था। शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, जो हमें अलग करने वाले मूल्यों और आदर्शों के साथ प्रभावी था, जिन्हें एक दूसरे पर थोपा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसने कहा कि अगर हम दुनिया के भविष्य के लिए परमाणु महाशक्तियों के रूप में रूस और अमेरिका की जिम्मेदारी को देखते हुए द्विपक्षीय संबंधों के आधार पर आगे बढ़ते हैं, तो हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed