फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia approves first Coronavirus drug for sale in pharmacies

रूस ने कोविड-19 की पहली दवा Coronavir को फार्मेसी में बिक्री की अनुमति दी

Fri, 18 Sep 2020 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 18 Sep 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Russia approves first Coronavirus drug for sale in pharmacies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

रूस ने दवा बनाने वाली कंपनी आर-फार्म की कोरोनाविर (Coronavir) दवा को कोविड-19 के हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही उसने इस दवा की फार्मेसी पर बिक्री को भी अनुमति दे दी है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि अगले सप्ताह तक यह दवा फार्मेसियों तक पहुंच सकती है। 

विज्ञापन


कोरोनाविर दवा को मिली अनुमति को एक अन्य रूसी दवा एविफेविर (Avifavir) के लिए हरी झंडी के तौर पर देखा जा रहा है। ये दोनों दवाएं फेविपिराविर (Favipiravir) पर आधारित हैं, जिसे जापान में विकसित किया गया था और वायरल के इलाज में इसका खासा इस्तेमाल किया जाता रहा है।
विज्ञापन



आर-फार्म का यह एलान इस बात का एक और संकेत है कि कोरोना वायरस का इलाज खोजने की वैश्विक दौड़ में रूस काफी जोर लगा रहा है। रूस पहले ही अपने कोविड-19 परीक्षणों का निर्यात कर रहा है और अपनी वैक्सीन स्पुतनिक वी (Sputnik V) की आपूर्ति के लिए उसने कई अंतरराष्ट्रीय समझौते भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर-फार्म ने कहा कि उसे कोरोनाविर के लिए अनुमति दवा के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल पूरे होने के बाद मिली। इस ट्रायल में कोरोना वायरस के 168 मरीज शामिल थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस दवा को अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल के लिए जुलाई में अनुमति मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed