फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   RSP offers to extend support to five party alliance for government formation in Nepal

Nepal: नेपाल में सरकार गठन के लिए नई पार्टी आरएसपी ने समर्थन देने की पेशकश की, कहा- सत्ता का लालच नहीं

Sat, 10 Dec 2022 10:55 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Dec 2022 10:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली पांच पार्टियों का गठबंधन 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 136 सीटें हासिल करने के बाद बहुमत से दो सीट दूर है।

विज्ञापन
RSP offers to extend support to five party alliance for government formation in Nepal
नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी - फोटो : Twitter

विस्तार

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने शनिवार को सरकार गठन में नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले पांच दलों के गठबंधन को समर्थन देने की पेशकश की। आरएसपी 20 नवंबर को हुए चुनावों में चौथी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जिसने 20 सीटें हासिल कीं। इसका गठन पत्रकार रबी लमिछाने किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली पांच पार्टियों का गठबंधन 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 136 सीटें हासिल करने के बाद बहुमत से दो सीट दूर है। वहीं आरएसपी के एक वरिष्ठ नेता बिराज भक्त श्रेष्ठ ने कहा कि अगर हमारी भागीदारी के बिना नई सरकार नहीं बन सकती है तो  हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


वहीं नवगठित राजनीतिक दल ने काठमांडू शहर में चार सीटों पर जीत हासिल की है। सरकार गठन में अनिश्चितता को देखते हुए आरएसपी ने समर्थन की पेशकश की है। ताकि देश में दोबारा चुनाव से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार का समर्थन करना और उसमें शामिल होना हमारा नैतिक दायित्व बन जाता है, हालांकि हमारा मुख्य उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं है। अगर सरकार गठन में हमारे समर्थन की जरूरत नहीं है तो हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेष्ठ ने जोर देकर कहा कि सरकार में शामिल होने से पहले, हम चाहते हैं कि गठबंधन दल प्रशासन और भ्रष्टाचार मुक्त नौकरशाही में पारदर्शिता के लिए तत्काल जोर दें। वहीं इससे पहले नेपाल में पांच दलों के सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं ने यहां शुक्रवार को बैठक करके आम चुनाव के नतीजों की समीक्षा करने के साथ नई सरकार के गठन और सत्ता-साझेदारी के समझौते पर चर्चा की।


नेपाल कांग्रेस के नेता रामचंद्र पौडेल (माओवादी सेंटर), अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डॉ. बाबूराम भट्टराई ने काठमांडू में मुलाकात की। ठक में नेपाल समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र आर. यादव भी मौजूद थे। चुनाव के बाद नेपाली कांग्रेस (एनसी) 89 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed