{"_id":"6394c10b87b5e91c59238aa4","slug":"rsp-offers-to-extend-support-to-five-party-alliance-for-government-formation-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल में सरकार गठन के लिए नई पार्टी आरएसपी ने समर्थन देने की पेशकश की, कहा- सत्ता का लालच नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल में सरकार गठन के लिए नई पार्टी आरएसपी ने समर्थन देने की पेशकश की, कहा- सत्ता का लालच नहीं
Sat, 10 Dec 2022 10:55 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:55 PM IST
सार
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली पांच पार्टियों का गठबंधन 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 136 सीटें हासिल करने के बाद बहुमत से दो सीट दूर है।
विज्ञापन
नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने शनिवार को सरकार गठन में नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले पांच दलों के गठबंधन को समर्थन देने की पेशकश की। आरएसपी 20 नवंबर को हुए चुनावों में चौथी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जिसने 20 सीटें हासिल कीं। इसका गठन पत्रकार रबी लमिछाने किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली पांच पार्टियों का गठबंधन 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 136 सीटें हासिल करने के बाद बहुमत से दो सीट दूर है। वहीं आरएसपी के एक वरिष्ठ नेता बिराज भक्त श्रेष्ठ ने कहा कि अगर हमारी भागीदारी के बिना नई सरकार नहीं बन सकती है तो हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
वहीं नवगठित राजनीतिक दल ने काठमांडू शहर में चार सीटों पर जीत हासिल की है। सरकार गठन में अनिश्चितता को देखते हुए आरएसपी ने समर्थन की पेशकश की है। ताकि देश में दोबारा चुनाव से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार का समर्थन करना और उसमें शामिल होना हमारा नैतिक दायित्व बन जाता है, हालांकि हमारा मुख्य उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं है। अगर सरकार गठन में हमारे समर्थन की जरूरत नहीं है तो हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
श्रेष्ठ ने जोर देकर कहा कि सरकार में शामिल होने से पहले, हम चाहते हैं कि गठबंधन दल प्रशासन और भ्रष्टाचार मुक्त नौकरशाही में पारदर्शिता के लिए तत्काल जोर दें। वहीं इससे पहले नेपाल में पांच दलों के सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं ने यहां शुक्रवार को बैठक करके आम चुनाव के नतीजों की समीक्षा करने के साथ नई सरकार के गठन और सत्ता-साझेदारी के समझौते पर चर्चा की।
नेपाल कांग्रेस के नेता रामचंद्र पौडेल (माओवादी सेंटर), अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डॉ. बाबूराम भट्टराई ने काठमांडू में मुलाकात की। ठक में नेपाल समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र आर. यादव भी मौजूद थे। चुनाव के बाद नेपाली कांग्रेस (एनसी) 89 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।