फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rockets hit near United States embassy in baghdad

इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से फिर हुआ हमला

Sun, 16 Feb 2020 07:10 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बगदाद
पीटीआई, बगदाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Feb 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
Rockets hit near United States embassy in baghdad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विज्ञापन

इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर रविवार को फिर एक बार रॉकेट दागे गए हैं। अमेरिकी सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सूत्र और एक पश्चिमी राजनयिक ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने रॉकेट दागे गए। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के मकसद से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी सेना द्वारा कई बार हमला किया जा चुका है।


एएफपी के संवाददाताओं ने उच्च सुरक्षा वाले अमेरिकी दूतावास के ग्रीन जोन के समीप मंडरा रहे विमान से धमाकों की कई आवाज सुनी। यह हमला अमेरिकी दूतावास या इराक में स्थानीय बलों के साथ तैनात लगभग 5200 अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर किया गया अक्टूबर 2019 से अब तक का 19वां हमला है। इन हमलों की कभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। लेकिन, अमेरिका ने ईरान समर्थित समूह हशद अल शाबी पर संदेह जताया है।

विज्ञापन


दिसंबर में उत्तरी इराक में एक रॉकेट हमले में अमेरिका का एक ठेकेदार मारा गया था। अमेरिका ने इसके कुछ दिनों बाद पश्चिमी इराक में कट्टरपंथी हशद गुट के खिलाफ हमले किए। बगदाद में अमेरिका के एक ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी और उनका दाहिना हाथ माने जाने वाले हशद के उपप्रमुख अबू महदी अल-मुहांदिस मारे गए थे। हशद गुट ने इन मौतों का बदला लेने की बात कही थी। हमले से कुछ घंटों पहले हशद के ईरान समर्थित एक गुट हरकत अल-नुजबा ने कहा था कि देश से अमेरिकी सेना को खदेड़ने के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जब जनवरी में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट दागे गए थे तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए दोबारा हमला न करने की हिदायत दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर फिर से हमले होते हैं तो ईरान को तबाह कर दिया जाएगा। वहीं ईरानी सेना ने पलटवार करते हुए कहा था कि अमेरिका में युद्ध करने का साहस नहीं है।


ट्रंप ने कहा था हमला हुआ तो ईरान को तबाह कर देंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इराक को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ईरान ने फिर हमला किया को उसे प्रतिशोध भुगतना होगा। वहीं, ट्रंप ने इरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इराक से अमेरिकी सुरक्षा बलों को जाने के लिए मजबूर किया तो अमेरिका उस पर बहुत बड़े प्रतिबंध लगाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed