फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rocket attack in Syria market and Australia will help Sri Lanka, read hindi news

Big News: सीरिया के बाजार में रॉकेट हमला, श्रीलंका को मदद देगा ऑस्ट्रेलिया, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Sat, 20 Aug 2022 07:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बेरूत।
एजेंसी, बेरूत। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 20 Aug 2022 07:02 AM IST
सार

सीरीया में एक रॉकेट हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। वहीं आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को ऑस्ट्रलिया 2.5 करोड़ डॉलर की मदद देगा। ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा करते हुए बताया कि इस मदद से श्रीलंका अपनी भोजन व स्वास्थ्य से जुड़ी फौरी जरूरतों को पूरा कर पाएगा।

विज्ञापन
Rocket attack in Syria market and Australia will help Sri Lanka, read hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीरिया में तुर्की समर्थित लड़ाकों के कब्जे वाले शहर अल-बाब के भीड़-भाड़ वाले बाजार में शुक्रवार को एक रॉकेट हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। अल-बाब में हुए इस हमले से कुछ ही दिन पहले तुर्की के हवाई हमलों में 11 सीरियाई सैन्यकर्मियों और अमेरिका समर्थित कुर्द लड़ाकों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


तालिबानियों को यात्रा प्रतिबंध से छूट चाह रहे रूस-चीन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तरफ से 13 तालिबानी नेताओं की दी गई यात्रा छूट को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। अफगानिस्तान में तालिबान लगातार अत्याचार कर रहा है। इसे देखते हुए सुरक्षा परिषद के ज्यादातर सदस्य तालबानी नेताओं को दी गई यात्रा छूटा को खत्म करने के पक्ष में हैं, जबकि रूस और चीन चाहते हैं कि कम से कम 90 दिन के लिए यह छूट और बढ़ा दी जाए। तालिबानी नेताओं को मिली यात्रा छूट 19 अगस्त को खत्म हो चुकी है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने घटाई बाली बम धमाके के दोषी की सजा
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बाली में 2002 में हुए बम धमाके के दोषी इंडोनेशियाई नागरिक उमर पाटेक की सजा को घटाने का एलान किया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को बताया कि 17 अगस्त को इंडोनेशिया के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 20 साल कैद की सजा काट रहे पाटेक की सजा को पांच माह कम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह इस महीने के आखिर में पैरोल पर रिहा हो सकता है। पाटेक ने बाली के एक नाइट क्लब में बम लगाया था, जिससे 202 लोगों की मौत हो गई थी, इनमें 88 ऑस्टेलियाई नागरिक थे। अल कायदा से जुड़े आतंकवादी समूह जेमाह इस्लामिया के एक सदस्य पाटेक को 2000 में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जकार्ता के कई चर्चों में हुए बम धमाकों में भी दोषी पाया गया था, जिनमें 15 लोग मारे गए थे। 10 लाख डॉलर के इनामी पाटेक को 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में पकड़ा गया था। 

श्रीलंका को 2.5 करोड़ डॉलर की मदद देगा ऑस्ट्रेलिया
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को ऑस्ट्रलिया 2.5 करोड़ डॉलर की मदद देगा। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस मदद से श्रीलंका अपनी भोजन व स्वास्थ्य से जुड़ी फौरी जरूरतों को पूरा कर पाएगा।

वॉन्ग ने कहा कि श्रीलंका के मुश्किल हालात में ऑस्ट्रेलिया साथ खड़ा है। 2.5 करोड़ के राहत पैकेज के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब तक श्रीलंका को कुल 7.5 करोड़ डॉलर की मदद दी जा चुकी है। वॉन्ग ने कहा कि दोनों देशों के बीच 75 वर्ष पुराने रिश्ते हैं, एक भरोसेमंद साथी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया आगे भी श्रीलंका की मदद जारी रखेगा। 

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया कर रहे अमेरिकी ग्रीन कार्ड का इंतजार
श्रीलंका से भागने के बाद कभी सिंगापुर, तो कभी थाइलैंड के बीच घूम रहे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे असल में अमेरिकी ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी पत्नी इओमा राजपक्षे और बेटे अमेरिकी नागरिक हैं। वहां वापस लौटने के लिए उन्होंने अमेरिकी ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गोतबाया अमेरिका जाने से पहले श्रीलंका लौट सकते हैं। 

नेपाल : पहला ह्यूमन मिल्क बैंक हुआ शुरू
नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने शुक्रवार को देश के पहले ह्यूमन मिल्क बैंक का उद्घाटन किया। काठामांडो स्थित अस्पताल में इस बैंक से उन प्रीमैच्योर व जोखिम वाले बच्चों को दूध मिल पाएगा, जिन्हें मां से पर्याप्त दूध नहीं मिलता है। 

इस्राइली कार्रवाई में फलस्तीनी की मौत
फलस्तीन में वेस्ट बैंक के नबलस में आतंकियों की धरपकड़ के दौरान इस्राइली सैनिकों पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में फलस्तीनी शख्स की मौत हो गई। हालांकि, फलस्तीनी दावा है कि व्यक्ति प्रार्थना के बाद घर लौट रहा था। 

गोल्ड बॉन्ड योजना में 22 अगस्त से निवेश करने का मौका
निवेशक सरकारी गोल्ड बॉन्ड योजना में 22 अगस्त से फिर निवेश कर सकेंगे। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि 2022-23 की दूसरी श्रृंखला के तहत गोल्ड बॉन्ड योजना खरीद के लिए 22 से 26 अगस्त के दौरान उपलब्ध होगी। इसके लिए निर्गम मूल्य 5,197 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है। ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से गोल्ड बॉन्ड के लिए आवेदन और भुगतान करने वाले निवेशकों को निर्गम मूल्य 50 रुपये प्रति ग्राम छूट मिलेगी।

सोने का आयात 6.4 फीसदी बढ़ा चालू खाता घाटे पर पड़ेगा असर
 मांग बढ़ने से देश का सोना आयात चालू वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीने यानी अप्रैल-जुलाई में 6.4 फीसदी बढ़कर 12.9 अरब डॉलर पहुंच गया। सोने का आयात बढ़ने का असर चालू खाते के घाटे (कैड) पर पड़ने की आशंका है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2021-22 की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान 12 अरब डॉलर का सोना खरीदा गया था। हालांकि, इस साल जुलाई में पीली धातु का आयात 43.6 फीसदी घटकर 2.4 अरब डॉलर रह गया। 2022-23 के पहले चार महीने में रत्न-आभूषणों का निर्यात 7 फीसदी बढ़कर 13.5 अरब डॉलर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जुलाई में सोने और कच्चे तेल का आयात बढ़ने से देश का व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 30 अरब डॉलर पहुंच गया। यह एक साल पहले की अप्रैल-जुलाई अवधि के 10.63 अरब डॉलर से 2.82 फीसदी ज्यादा है। 

तेलंगाना में करीब 22.50 लाख बच्चों ने देखी रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘गांधी’  
तेलंगाना में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर करीब 22.50 लाख स्कूली बच्चों ने रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘गांधी’ देखी। ऑस्कर समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित इस फिल्म को राज्य के 552 सिनेमाघरों में 23 अगस्त तक निशुल्क दिखाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने स्वतंत्रता संग्राम के बारे में वर्तमान पीढ़ी को शिक्षित करने के उद्देश्य से अधिकारियों से राष्ट्रपिता पर बनी फिल्म ‘गांधी’ दिखाने को कहा था। 

असम : दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को पांच साल जेल की सजा
असम की एक जिला एवं सत्र अदालत ने अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। सरकारी वकील बिश्वजीत महंत ने बताया, मानकाचर पुलिस ने पिछले साल 6 मार्च को अब्दुल हाई को बेहुलाचर से तथा निरंजन घोष को 25 मई को गिरफ्तार किया गया था। 


कंपनियों के पते के भौतिक सत्यापन नियमों से बढ़ेगी पारदर्शिता, सत्यापन के समय ली जाएगी कंपनी की तस्वीर
कंपनियों के पंजीकृत पते के भौतिक सत्यापन के समय पारदर्शी प्रक्रिया तय करने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत अब सत्यापन के समय कंपनी के कार्यालय की तस्वीर ली जाएगी और उस दौरान दो स्वतंत्र गवाह भी मौजूद रहेंगे। जरूरी होने पर स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा सकती है। कंपनी मामलों के मंत्रालय ने इसके लिए कंपनी अधिनियम-2014 के तहत निर्धारित नियमों में संशोधन किया है। सरकारी गजट में अधिसूचित होने के साथ ही बदलावों को लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed