फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Robocap Capsule will deliver insulin directly to the intestines read big news

Big News: इंसुलिन को सीधे आंतों में पहुंचाएगा रोबोकैप कैप्सूल, काबुल हमले की यूएनएससी ने कड़ी निंदा

Sun, 02 Oct 2022 06:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 Oct 2022 06:56 AM IST
सार

 रोबोकैप कैप्सूल डायबिटीज की अन्य दवाओं के मुकाबले दस गुना तक अधिक देखा गया है। रोबोकैप ब्लूबेरी के आकार का है। यह एंजाइम को रोकता है। 

विज्ञापन
Robocap Capsule will deliver insulin directly to the intestines read big news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब एक गोली के जरिये इंसुलिन को सीधे आंत में पहुंचाया जा सकता है। दरअसल, डायबिटीज मरीजों को इंसुलिन के लिए बार-बार कई इंजेक्शन लेने पड़ते हैं। इस दिशा में ‘रोबोकैप’ नामक कैप्सूल डायबिटीज के मरीजों को राहत दिला सकता है। इसका असर डायबिटीज की अन्य दवाओं के मुकाबले दस गुना तक अधिक देखा गया है। रोबोकैप ब्लूबेरी के आकार का है। यह एंजाइम को रोकता है। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में महात्मा गांधी पर खास प्रस्तुति, शिक्षा पर साझा किया संदेश
विश्व निकाय में पहली बार महात्मा गांधी का विशेष आदमकद होलोग्राम पेश करके शिक्षा पर उनका संदेश साझा किया गया। यूएन में शिक्षा पर संदेश साझा करने के दौरान गांधी ने पहली बार विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और उनकी जयंती से पूर्व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के स्थायी मिशन और यूनेस्को महात्मा गांधी शांति व सतत विकास शिक्षा संस्थान ने होलोग्राम पेश किया। दो अक्तूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाने के बीच इस कार्यक्रम का मकसद शिक्षा व जन जागरूकता के जरिये अहिंसा का संदेश फैलाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएन में हुई चर्चा के दौरान भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज, द किंग सेंटर के सीईओ बर्निस किंग और डिजिटल शिक्षा पर इंडोनेशिया की राजकुमारी हायु ने भी हिस्सा लिया। अपने संदेश में, यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरस ने कहा, गांधी का जीवन और उदाहरण शांतिपूर्ण व सहिष्णु दुनिया के लिए एक कालातीत मार्ग दिखाता है। 

काबुल हमले की यूएनएससी ने की कड़ी निंदा
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने काबुल में शुक्रवार को काज एजुकेशनल सेंटर पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। वैश्विक संगठन ने कहा यह हमला अफगानिस्तानी लोगों के लिए शिक्षा के अधिकार व शांति-सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर गया है। 

काबुल के दश्त-ए-बारची क्षेत्र में हुए इस हमले मे 60 से अधिक लोग मारे गए और घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश छात्राएं थीं। सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

काबुल में शिक्षा केंद्र पर हुए हमले की भारत ने की निंदा
भारत ने शनिवार को काबुल के दश्त-ए-बारची इलाके में एक शैक्षणिक संस्थान पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 20 से अधिक लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हो गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, हम काबुल के दश्त-ए-बारची में काज एजुकेशनल सेंटर पर हुए आतंकी हमले से दुखी हैं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा, भारत शैक्षिक स्थानों पर मासूम छात्रों को लगातार निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करता है।

पंडाल बना वेटिकन चर्च, विराजीं मां दुर्गा
कोलकाता में नवरात्रि पर नायाब पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन्हीं में से एक रोम के वेटिकन को दर्शाता पंडाल है, जो अपनी सेंट पीटर्स बेसिलिका और मध्ययुगीन यूरोप के कलात्मक खजाने की झलक बिखेर रहा है। मूर्तियों और भित्तिचित्रों के साथ प्रसिद्ध वेटिकन चर्च की प्रतिकृति बनाकर इसमें मां दुर्गा की मूर्ति रखी गई है।

इस पंडाल को कोलकाता के उत्तरी किनारे पर स्थित लेक टाउन के पास श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने बनवाया है। जिसे कारीगरों को पूरा करने में दो महीने से अधिक समय लगा है। इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बता दें, सेंट पीटर बेसिलिका को यूरोप के पुनर्जागरण काल में विकसित स्थापत्य कला का शानदार नमूना माना जाता है।

कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को मिले उचित मुआवजा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कर्नाटक के गुंडलुपेट में ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाने वाले कोरोना वायरस मरीजों के परिवार के सदस्यों से बातचीत की। 


इस बातचीत का वीडियो साझा कर राहुल ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री, प्रतीक्षा की सुनिए, जिसने भाजपा सरकार के कोविड कुप्रबंधन के कारण अपने पिता को गंवा दिया। क्या कोविड पीड़ितों के परिवार उचित मुआवजा पाने के हकदार नहीं हैं? वे उन्हें उनका हक क्यों नहीं दे रहे हैं?  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed