{"_id":"64de49952520ec357408c3d3","slug":"rishi-sunak-said-i-am-right-prime-minister-to-lead-uk-through-changes-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishi Sunak: पीएम ऋषि सुनक का दावा उनके कार्यकाल में महंगाई हुई कम, बोले- ब्रिटेन के लिए मैं सही प्रधानमंत्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Rishi Sunak: पीएम ऋषि सुनक का दावा उनके कार्यकाल में महंगाई हुई कम, बोले- ब्रिटेन के लिए मैं सही प्रधानमंत्री
Thu, 17 Aug 2023 09:53 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Aug 2023 09:53 PM IST
सार
पीएम ऋषि सुनक ने कहा है कि आज कठिन आर्थिक चुनौतियों के साथ विशेष रूप से तेजी से तकनीकी परिवर्तन के समय में वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में सही व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
- फोटो : twitter/@Rishi Sunak
विस्तार
ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने से पहले ब्रिटेन आर्थिक संकट से गुजर रहा था और संकट इतना बड़ा था सुनक से पहले लिज ट्रस जो प्रधानमंत्री थीं उन्होंने शपथ लेने के कुछ दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया था। यह किसी से छिपा नहीं है कि ऋषि सुनक के नेतृत्व में ब्रिटेन ने कई आर्थिक बाधाओं को पार किया है। वहीं अब पीएम ऋषि सुनक ने जोर देकर कहा है कि आज कठिन आर्थिक चुनौतियों के साथ विशेष रूप से तेजी से तकनीकी परिवर्तन के समय में वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में सही व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा पीएम सुनक ने कहा कि कि नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुद्रास्फीति में 7.9 फीसदी से 6.8 फीसदी की गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है। पिछले साल अक्तूबर में लिज ट्रस ने यूके में वित्तीय उथल-पुथल के बीच इस्तीफा दे दिया, इसके बाद सुनक ने कार्यभार संभाला जिसका जल्द ही एक साल पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम सुनक ने बताया कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में पीएम उम्मीदवार के रूप में यह सही विकल्प है। आगे बोले कि मुझे लगता है कि मैं सही व्यक्ति हूं, सही प्रधानमंत्री हूं, ऐसे समय में जब देश को उस बदलाव के माध्यम से नेतृत्व करने में मदद करने के लिए तकनीकी परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हम इससे लाभान्वित हो सकते हैं। यह वह देश है जो प्रौद्योगिकी में उन बदलावों से लाभान्वित होता है, यही वह जगह है जहां वे कंपनियां स्थापित हो रही हैं, जहां वे बढ़ रही हैं, जहां वे निवेश कर रही हैं, जहां वे नौकरियां पैदा कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप अब यह देखना शुरू कर सकते हैं कि आने वाले समय में मुद्रास्फीति की तुलना में वेतन में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। मुझे वास्तव में हमारे देश पर गर्व है और जो हमें विशेष बनाता है। मैं भविष्य के बारे में वास्तव में आशावादी हूं। हमें अभी चुनौतियों से निपटना है। आगे बोले कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम ऐसा करेंगे। हम आर्थिक तौर पर प्रगति कर रहे हैं, पिछले कुछ महीनों से पता चलता है कि योजना काम कर रही है।