फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rishi Sunak got the support of 100 MPs in Britain

Britain Election: सुनक ने हासिल किया 100 सांसदों का समर्थन, पीएम पद के लिए न्यूनतम नामांकन सीमा को किया पार

Sun, 23 Oct 2022 12:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

जॉनसन की वापसी का सार्वजनिक समर्थन करने वाले सांसदों की संख्या 46 है लेकिन उनके समर्थकों को भरोसा है कि वह सोमवार तक 100 सांसदों के समर्थन का जरूरी आंकड़ा हासिल कर लेंगे।

विज्ञापन
Rishi Sunak got the support of 100 MPs in Britain
Rishi Sunak - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद और पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के लिए न्यूनतम नामांकन की सीमा को पार कर लिया है। उन्हें कंजरवेटिव पार्टी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद के लिए 100 से अधिक नामांकन हासिल हो गए हैं। देश की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद पद पर दावा करने वालों में ऋषि सुनक पहले हैं, जिन्होंने 100 सांसदों का समर्थन प्राप्त किया है। इस बार मुख्य मुकाबला ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन के बीच होता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


खबरों के अनुसार, बोरिस जॉनसन सांसदों का समर्थन हासिल करने के लिए कैरेबिया में बिता रहे अवकाश से वापस आ गए हैं। वहीं सुनक के समर्थकों का दावा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के लिए आवश्यक 100 सांसदों के समर्थन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में जारी सियासी संकट के बीच डॉमिनिक राब और साजिद जाविद जैसे 90 के करीब सार्वजनिक समर्थकों के साथ ऋषि सुनक फिलहाल सबसे आगे और पसंदीदा बने हुए हैं। जबकि जॉनसन ने छह मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों का समर्थन हासिल कर लिया है, जिसमें बेन वालेस, साइमन क्लार्क, क्रिस हेटन-हैरिस, जैकब रीस-मॉग, आलोक शर्मा और ऐनी-मैरी ट्रेवेलियन जैसे नाम शामिल हैं। पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के भी उनका समर्थन करने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉनसन की वापसी का सार्वजनिक समर्थन करने वाले सांसदों की संख्या 46 है लेकिन उनके समर्थकों को भरोसा है कि वह सोमवार तक 100 सांसदों के समर्थन का जरूरी आंकड़ा हासिल कर लेंगे।


जॉनसन-सुनक में डील की संभावना
प्रधानमंत्री पद की दावेदारी की दौड़ में पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक के समर्थकों के बीच अटकलें हैं कि दोनों में किसी तरह की डील हो सकती है। द डेली टेलीग्राफ अखबार के मुताबिक, सुनक को कैबिनेट में गृह मंत्री या किसी अन्य महत्वपूर्ण पद की पेशकश की जा सकती है। लेकिन कुछ समर्थकों का कहना है कि सुनक ऐसा कुछ करने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed