फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Riots in Leeds city of Britain angry miscreants set fire to the bus

ब्रिटेन में बवाल: लीड्स में दंगे जैसे हालात, उपद्रवियों ने बस में लगाई आग; पुलिस की कार में की तोड़फोड़

Fri, 19 Jul 2024 02:25 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Fri, 19 Jul 2024 02:25 PM IST
सार

लीड्स शहर के हरेहिल्स इलाके की लक्सर स्ट्रीट पर एक चाइल्ड केयर एजेंसी कुछ बच्चों को लेकर जा रही थी। लोगों ने एजेंसी के काम का विरोध किया। इस दौरान पुलिस पहुंची तो लोग भड़क गए। भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंके। गुस्साई भीड़ ने एक बस में आग लगा दी। साथ ही पुलिस की कार के शीशे तोड़ दिए और उसे पलट दिया।

विज्ञापन
Riots in Leeds city of Britain angry miscreants set fire to the bus
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ब्रिटेन के लीड्स शहर में गुरुवार रात को दंगे हुए। गुस्साए उपद्रवियों ने एक बस में आग लगा दी और पुलिस की जीप में तोड़फोड़ करते हुए उसे पलट दिया। दंगे की मुख्य वजह लोकल चाइल्ड केयर एजेंसी द्वारा बच्चों को लेकर जाना बताया जा रहा है। लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद आगजनी और हिंसा भड़क उठी।

विज्ञापन


लीड्स शहर के हरेहिल्स इलाके की लक्सर स्ट्रीट पर एक चाइल्ड केयर एजेंसी कुछ बच्चों को लेकर जा रही थी। लोगों ने एजेंसी के काम का विरोध किया। इस दौरान पुलिस पहुंची तो लोग भड़क गए। भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंके। गुस्साई भीड़ ने एक बस में आग लगा दी। साथ ही पुलिस की कार के शीशे तोड़ दिए और उसे पलट दिया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने बताया कि स्थिति पर काबू पा लिया गया और लोगों को घर में रहने के लिए कहा गया है। दंगे में हरेहिल्स क्षेत्र की कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जबकि कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि लोगों को अफवाह से दूर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह सामुदायिक संबंधों और अशांति कायम करने के लिए किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहसचिव और वेस्ट यॉर्कशायर की सांसद यवेटे कपूर ने दंगों को लेकर हैरानी जाहिर की। वहीं वेस्ट यॉर्कशायर के मेयर ट्रेसी ब्रेबिन ने कहा कि दंगे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें। 


जेडी वेंस ने दिया था बयान
अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने गुरुवार को ब्रिटेन को लेकर बड़ा बयान दिया था। जेडी वेंस ने कहा था कि ब्रिटेन परमाणु हथियार हासिल करने वाला पहला इस्लामिक देश बन सकता है। उन्होंने कहा था कि लेबर पार्टी ने चुनाव जीतने के बाद इस ओर तैयारी शुरू कर दी है। परमाणु बम दुनिया के सबसे बड़े खतरों में से एक है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed