फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Retaliation: Israeli warplanes hit Hamas targets

जवाबी कार्रवाई: इस्राइली के युद्धक विमानों ने हमास के ठिकानों को बनाया निशाना

Sun, 08 Aug 2021 06:24 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रामल्ला
एजेंसी, रामल्ला Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 08 Aug 2021 06:24 AM IST
सार

  • हमास के एक सैन्य परिसर व एक रॉकेट प्रक्षेपण स्थल को निशाना को बनाकर किया हमला
  • हमले में इस्राइल या गाजा में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

विज्ञापन
Retaliation: Israeli warplanes hit Hamas targets
इस्राइल युद्धक विमान - फोटो : Social media

विस्तार

इस्राइल के युद्धक विमानों ने शनिवार तड़के गाजा पट्टी में दो ठिकानों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि गाजा से इस्राइल में भेजे गए आग लगाने वाले गुब्बारे भेजे जाने के जवाब में सेना ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


इस्राइली सेना ने बताया कि उसने हमास के एक सैन्य परिसर व एक रॉकेट प्रक्षेपण स्थल को निशाना को बनाकर हमला किया। यह कार्रवाई तब की गई जब इस्राइल में चार आग लगाने वाले गुब्बारे छोड़े गए, जिससे जमीन पर आग लग गई और खेती की जमीन को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि हमले में इस्राइल या गाजा में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस्राइल वायु सेना (आईएएफ) ने इससे पहले गाजा पर हवाई हमला किया था। गाजा पट्टी की ओर से पूरे सप्ताहांत बैलून बम बरसाए जाने के जवाब में इस्राइल की ओर से यह कार्रवाई की गई थी। मीडिया के मुताबाकि आईएएफ के लड़ाकू विमानों ने हमास के रॉकेट लांचिंग पैड और हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


येरुशलम पोस्ट के अनुसार गाजा सीमा के पास एशोकल क्षेत्रीय परिषद में आग लगने के बाद इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के विमानों ने हमास के रॉकेट लांचिंग पैड और हथियार संयंत्र को निशाना बनाया गया था।


इस्राइल के फायर और रेस्क्यू सेवा के प्रवक्ता ने बताया था कि गाजा की ओर से बैलून बम गिराए जाने से आग लगी थी। इस सप्ताह में यह दूसरी बार है जब आईएएफ ने गाजा को निशाना बनाया था। इस्राइली वायु सेना ने गाजा में हमास के हथियार संयंत्र को निशाना बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed