{"_id":"5d1404418ebc3e3c8c3f63bd","slug":"restrictions-on-giving-houses-to-muslims-in-the-lebnan-city-of-hadat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबनान के शहर हदात में मुस्लिमों को मकान देने पर प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लेबनान के शहर हदात में मुस्लिमों को मकान देने पर प्रतिबंध
Thu, 27 Jun 2019 05:19 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 27 Jun 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेबनान के एक शहर हदात में मुस्लिमों को मकान खरीदने या किराए पर लेने की अनुमति नहीं है। कुछ साल पहले हदात शहर में अधिकारियों ने यह आदेश जारी किया था। मुस्लिम जोड़े मोहम्मद अव्वाद और उनकी मंगेतर सारा राद ने बेरूत के दक्षिण-पूर्व में लेबनान के एक शहर में किराए पर एक मकान लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया था।
पेशे से पत्रकार अव्वाद ने मकान मालिक को फोन कर कहा कि वह घर देखना चाहते हैं, लेकिन मकान मालिक का जवाब सुनकर वह स्तब्ध रह गए। उन्हें बताया गया कि मुसलमानों को इस शहर में रहने की इजाजत नहीं है। युवा शिया मुस्लिम जोड़े को यह सुनकर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने नगरपालिका को फोन कर इसके बारे में जब पूछा, तो उन्हें वहां से भी यही जवाब मिला कि पिछले कई वर्षों से यह प्रतिबंध लगा हुआ है।
हदात, लेबनान में सांप्रदायिक विभाजन का एक छोटा सा उदाहरण है। यहां केवल ईसाइयों को शहर के ईसाई निवासियों से संपत्ति खरीदने और किराए पर लेने की अनुमति है। हदात एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां इस तरह की प्रतिबंध की सार्वजनिक रूप से घोषणा की गई है।

सार्वजनिक रूप से हुई है प्रतिबंध की घोषणा