फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   three-level plan to deal with second wave of covid-19 in UK, Liverpool at highest risk

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने की तीन स्तरीय योजना, लिवरपूल सबसे खतरनाक

Tue, 13 Oct 2020 01:47 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 13 Oct 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
three-level plan to deal with second wave of covid-19 in UK, Liverpool at highest risk
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से 3.80 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 10.85 लाख के पार पहुंच गई है। इस बीच ब्रिटेन ने अपने यहां संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए तीन स्तरीय एक नई योजना तैयार की है। इसके तहत लिवरपूल को सबसे अधिक जोखिम की श्रेणी में रखा गया है। वहीं पब, जिम और सटृटेबाजी की दुकानों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन

 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए नई योजना तैयार की है। इसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा। इस योजना में मीडियम, हाई और वेरी हाई रिस्क कैटेगरी बनाई गईं हैं। जॉनसन ने कहा कि सभी क्षेत्रों में जरूरी सामान की दुकानें, स्कूल और विश्वविद्यालय खुले रहेंगे। वहीं पब, जिम और सटृटेबाजी की दुकानों को बंद कर दिया है। जबकि लिवरपूल को सबसे अधिक जोखिम की श्रेणी में रखा गया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि देश में पूरी तरह पाबंदी लगाए बिना लोगों को बचाना आवश्यक है। लेकिन पब, रेस्तरां, जिम और सटृटेबाजी की दुकानें इसमें बाधा डालने का काम कर रही हैं, इसलिए इन्हें बंद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पहली बार विपक्षी सांसदों को भी इस प्लान की जानकारी दी है। विपक्षी सांसदों का आरोप है कि सरकार कोरोना के बहाने जनता के अधिकारों का हनन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने ब्रिटेन में कोरोना वायरस में कमी आने के बाद एकाएक मामले बढ़ने लगे क्योंकि उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व इंग्लैंड में सर्दियों का रुख बढ़ रहा है। वहीं लिवरपूल में प्रति एक लाख पर 600 से अधिक लोगों के संक्रमित होने के साथ ही यह देश की सबसे जोखिम वाली जगह बन गई।


इंग्लैंड के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी जोनाथन वान-टैम ने कहा कि उत्तरी इंग्लैंड में संक्रमण की दर सबसे अधिक है, देश भर में मामले बढ़ रहे हैं। लिहाजा, संक्रमण को काबू में करने के लिए नया प्लान बनाया गया है। मीडियम कैटेगरी वाले लोग मौजूदा लॉकडाउन का पालन करेंगे, जिसमें पब, रेस्तरां और  जिम बंद रहेंगे और  छह से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। वहीं हाई रिस्क वाले क्षेत्रों में लोगों को घर के अंदर रहने को कहा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed