फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia accepts India request, will not supply arms to Pakistan

आतंक पर भारत के साथ रूस, पाकिस्तान को नहीं देगा हथियार

Fri, 04 Sep 2020 08:12 PM IST
मुकेश कुमार झा एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 04 Sep 2020 08:12 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोइगू में चर्चा के दौरान बनी सहमति
 

विज्ञापन
Russia accepts India request, will not supply arms to Pakistan
राजनाथ सिंह और रूसी रक्षामंत्री जनरल सर्गेई शोइगू - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के कहने पर रूस सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा। रूस के दौरे पर गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षामंत्री जनरल सर्गेई शोइगू के बीच मॉस्को में हुई बैठक के दौरान यह प्रतिबद्धता रूस की तरफ से जताई गई। दोनों के बीच एक घंटे तक हुई बैठक में रक्षा-सुरक्षा समेत दोनों देशों में सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षामंत्रियों की संयुक्त बैठक में भाग लेने और रूसी विजय दिवस के मौके पर 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, हमने कई मुद्दों समेत दोनों देशों में रक्षा-सुरक्षा संबंध की मजबूती पर खासतौर पर बातचीत की।
विज्ञापन


इस बीच, भारतीय नौसेना व रूसी नौसेना के बीच द्विवार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का 11वां संस्करण 4 से 5 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी में निर्धारित है। सिंह ने कहा, इन अभ्यासों ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा में दोनों देशों के साझा हितों का प्रदर्शन किया। रक्षामंत्री ने जनरल शोइगू को मेक-इन-इंडिया रक्षा कार्यक्रम के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के समर्थन की सराहना
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रूस द्वारा भारत की रक्षा और सुरक्षा जरूरतों के मुताबिक दिए जा रहे लगातार समर्थन के लिए सराहना की। इस संदर्भ में उन्होंने रूस के साथ हथियार प्रणालियों की खरीद का भी जिक्र किया। बयान में कहा गया कि समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दोनों पक्ष संपर्क बनाए रखेंगे।

एके-203 रायफलों पर चर्चा का स्वागत
भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 असॉल्ट रायफलों का उत्पादन भारत में करने के एक बड़े समझौते को भी अंतिम रूप दिया। दोनों पक्षों ने रायफलों के उत्पादन के लिए भारत-रूस संयुक्त उद्यम की भारत में स्थापना के लिए चर्चा के अग्रिम चरण का स्वागत किया। इसे पैदन सेना के लिए उपलब्ध सर्वाधिक आधुनिक हथियार माना जाता है।


रूसी सेनाओं के कैथेड्रल का किया दौरा
राजनाथ सिंह ने शुक्रवार सुबह मॉस्को में रूसी सशस्त्र बलों के मॉस्को स्थित मुख्य ‘कैथेड्रल’ और संग्रहालय परिसर का दौरा किया। इस चर्च की शुरुआत इसी साल 20 जून को की गई थी। चर्च में कुल 6 गुंबद हैं, जिन्हें रूस की सेना की 6 टुकड़ियों को समर्पित किया गया है। यहां मौजूद संग्रहालय में रूसी सेना के इतिहास और युद्ध में जीत की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed