फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   oxford English dictionary unable to pick 'word of the year'

वर्ड ऑफ द ईयर: ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के प्रकाशक ने कहा- 2020 ने हमें निःशब्द कर दिया

Tue, 24 Nov 2020 11:36 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 24 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
oxford English dictionary unable to pick  'word of the year'
Oxford

कोरोना महामारी ने ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को भी गफलत में डाला है। डिक्शनरी कोरोना की वजह से वर्ड ऑफ द ईयर नहीं चुन पाई है। बल्कि बेमिसाल 12 महीनों की बात कहते हुए उसने वर्ड ऑफ द ईयर के बजाय शब्दों की सूची जारी की है।

विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को प्रकाशित करने वाली कंपनी ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेस ने माना है, कि महामारी ने अंग्रेजी भाषा पर बहुत ताबड़तोड़ और व्यापक प्रभाव डाला है। प्रेसिडेंट कास्पर ग्रैथव्होल ने कहा कि हमने भाषा की दृष्टि से ऐसा साल कभी नहीं देखा। हर साल हमारी टीम सैकड़ों नए शब्दों और उनके प्रयोगों की पहचान करती है, लेकिन 2020 ने हमें निःशब्द कर दिया है। इसमें इतने शब्द आ गए हैं कि चुनना मुश्किल है।
विज्ञापन


दरअसल, ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेस हर साल अंग्रेजी भाषा का शब्द चुनती आई है, जिसका दुनियाभर में व्यापक उपयोग बढ़ा हो। यह ऑक्सफोर्ड के 1100 करोड़ शब्द संग्रह में से चुना जाता है। अब तक सेल्फी, वैप और अनफ्रैंड, टॉक्सिक शब्द चुने गए। पिछले साल यह क्लाइमेट इमरजेंसी था, लेकिन 2020 आया और कंपनी ने एक शब्द चुनने से परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के हेड ऑफ प्रोडक्ट कैथरीन कॉन्नॉर मार्टिन कहती हैं, इस साल 57,000 फीसदी बढ़ गया। कोरोना वायरस शब्द सबसे पहले 1968 में इस्तेमाल हुआ था और चिकित्सीय संदर्भ से बाहर बहुत कम प्रयोग हुआ, लेकिन इस साल इसका प्रयोग बढ़ गया।

अप्रैल में यह सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले शब्द टाइम से भी आगे निकल गया। जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर महाभियोग की खबरों के चलते इम्पीचमेंट शब्द प्रचलित था, लेकिन अप्रैल आते-आते कोरोना वायरस आगे निकल गया।

वहीं मई के आखिर में ब्लैक लाइव्स मैटर, जूनटेंथ जैसे शब्दों का प्रयोग बढ़ गया। उस समय पैनडेमिक शब्द इस्तेमाल नहीं हो रहा था। पिछले साल के वर्ड ऑफ द ईयर क्लाइमेट इमरजेंसी का इस्तेमाल महामारी के रफ्तार पकड़ते ही 50 फीसदी तक  गिर गया।

कैथरीन के मुताबिक, महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग या फ्लैटन द कर्व जैसे शब्द भी घर-घर बोले जाने लगे। लॉकडाउन और स्टे-एट-होम जैसे वाक्य बहुत इस्तेमाल हुए। पहले रिमोट, विलेज, आइलैंड और कंट्रोल जैसे शब्द साथ-साथ नजर आते थे, लेकिन अब लर्निंग, वर्किंग और वर्क फोर्स साथ नजर आने लगे। इस साल शब्द भी खौफ में रहे। हालांकि 2021 अधिक आनंदपूर्ण, सकारात्मक शब्द लाएगा।


वर्केशन, टिवंडेमिक, अनम्यूट जैसे शब्द..
ऑक्सफोर्ड की सूची पर कोरोना का प्रभाव है। इसमें एंटी-वैक्सर (वैक्सीन विरोधी), एंथ्रोपॉज (घूमने पर वैश्विक पाबंदी) बीसी (बिफोर कोविड), ब्लैक लाइव्स मैटर, बबल, कोविडिएट (कोरोना की गाइडलाइन न मानने वाला), फ्लैटन द कर्व, वर्केशन (छुट्टियों पर काम करना), टिवंडेमिक(दो महामारी एक साथ), अनम्यूट (माइक्रोफोन ऑन करना), जूमबॉम्बिंग (वीसी कॉल में घुसपैठ करना) जैसे शब्द हैं।           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed