फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas conflict gaza ceasefire talks benjamin netanyahu news in hindi

'इस्राइल अगर...': इन शर्तों पर संघर्ष खत्म करने के लिए तैयार हुआ हमास, जानें बंधकों को छोड़ने पर क्या बोला

Fri, 25 Oct 2024 09:13 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 25 Oct 2024 09:13 AM IST
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों की रिहाई के लिए समझौते पर चर्चा को लेकर मिस्र की तत्परता का स्वागत किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि काहिरा बैठक के बाद नेतन्याहू ने मोसाद जासूसी एजेंसी के प्रमुख को कतर के लिए रवाना होने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Israel Hamas conflict gaza ceasefire talks benjamin netanyahu news in hindi
गाजा में हमला - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीच पिछले एक साल से संघर्ष जारी है। इस बीच गुरुवार को इस्राइल ने बताया कि उनके जासूस प्रमुख गाजा युद्धविराम वार्ता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि हमास के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए लंबे समय से रुका प्रयास अब गति पकड़ते दिख रहा है।  पिछले एक साल से जारी युद्ध को रोकने की पिछली कोशिशें विफल रही हैं। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत एक समझौते की शुरुआत के तौर पर काम कर सकती है। हमास का कहना है कि अगर इस्राइल गाजा युद्धविराम समझौते के लिए मान जाता है तो वह युद्ध समाप्त कर देगा। 
विज्ञापन


काहिरा में युद्ध विराम समझौते पर हुई चर्चा
हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  गुरुवार को काहिरा में मिस्र के अधिकारियों के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल ने युद्ध विराम समझौते पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "हमास ने युद्ध रोकने के लिए तत्परता दिखाई है। इस्राइल को युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। उन्हें गाजा से निकल जाना चाहिए और विस्थापित लोगों को वहां वापस आने की अनुमति देनी चाहिए। इसके साथ गाजा में मानवीय सहायता की भी अनुमति देनी चाहिए।"
विज्ञापन


नेतन्याहू ने मिस्र की तत्परता का स्वागत किया
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों की रिहाई के लिए समझौते पर चर्चा को लेकर मिस्र की तत्परता का स्वागत किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "काहिरा बैठक के बाद नेतन्याहू ने मोसाद जासूसी एजेंसी के प्रमुख को कतर के लिए रवाना होने का निर्देश दिया, जिससे कि एजेंडे की पहुओं की श्रृंखला को आगे बढ़ाया जा सके।" इससे पहले गुरुवार को अमेरिका और कतर ने कहा कि गाजा युद्धविराम वार्ता कतर की राजधानी में फिर से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को दोहा कतारी नेताओं से मुलाकात की। पिछले साल सात अक्तूबर को शुरू हुए इस्राइल-हमास युद्ध के बाद से यह उनकी 11वीं यात्रा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक दो सप्ताह पहले ब्लिंकन ने इस यात्रा के दौरान कहा था कि मध्यस्थ नए विकल्प तलाशेंगे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed