फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Eating roast potatoes and brown toast may cause cancer, says scientists

वैज्ञानिकों का दावा, कैंसर को न्यौता देते हैं तले-भुने आलू और ब्रेड

Tue, 24 Jan 2017 01:38 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ लंदन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ लंदन Updated Tue, 24 Jan 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
Eating roast potatoes and brown toast may cause cancer, says scientists

भारत समेत दुनिया के कई देशों में आलू, चिप्स या ब्रेड को भूरा (ब्राउन) होने तक तलने या भूनने के बाद उसका कुरमुरा स्वाद बहुत पसंद आता है। लेकिन इस जायका कैंसर जैसी घातक बीमारी को जन्म दे सकता है। ब्रिटेन की सरकारी संस्था ‘फूड स्टैंडर्ड एजेंसी’ ने इस बाबत बाकायदा जन चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि बहुत देर तक तलने या सेकने के बाद भूरा होने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन तुरंत रोक दें।

विज्ञापन


जानवरों में किए गए शोध बताते हैं कि इस तरह के भोजन बेहद खतरनाक होते हैं। फूड स्टैंडर्ड एजेंसी (एफएसए) के मुताबिक आलू, ब्रेड, चिप्स या चीनी की मात्रा वाले खाद्य पदार्थों को बहुत देर तक तलने, ग्रिलिंग करने, बेक करने या रोस्ट करने से ‘एक्रिलेमाइड’ नाम का एक रसायन पैदा होता है। यह रसायन इन पदार्थों को 120 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर गर्म करने पर पैदा होता है और भोजन को भूरा व क्रिस्पी बना देता है। इसके लिए अभियान चलाकर कैंसर का खतरा रोकने की कोशिश की जा रही हैं। यह खतरनाक रसायन बिस्कुट, केक, कॉफी तथा पिज्जा बेस में भी पाया जाता है।
विज्ञापन


यह ‘एक्रिलेमाइड’ रसायन कई तरह के खाने में मौजूद रहता है और खाना बनाते समय स्वाभाविक रूप से पैदा होता है। अक्सर यह ऐसे भोजन में अधिक मात्रा में पाया जाता है जिनमें शर्करा (शुगर) अधिक होती है। एफएसए ने सलाह दी है कि खाना बनाने से जुड़े निर्देशों का सावधानी से पालन करें और खाने को भूरा होने तक भूनने, तलने या पकाने से बचें। यद्यपि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इस तरह का भोजन इंसानों पर भी उतना ही खतरनाक है जितना जानवरों पर, लेकिन कैंसर शोध से जुड़े अध्ययनकर्ता मानते हैं कि इंसानों को भी सावधानी बरतने में कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे बनता है ‘एक्रिलेमाइड’ रसायन

Eating roast potatoes and brown toast may cause cancer, says scientists
ब्रेड - फोटो : getty images

ब्रेड या अन्य खाद्य पदार्थ को रोस्ट करने या तलने के लिए जब ग्रिल किया जाता है अथवा तला जाता है तो उसमें मौजूद शर्करा, एमीनो एसिड तथा पानी मिलकर रंग व ‘एक्रिलेमाइड’ बनाते हैं। इस कारण भुनने या तलने पर इनमें सुगंध भी पैदा होती है। यह रसायन डीएनए के लिए विषैला होता है।

तंत्रिका व प्रजनन तंत्र पर भी बुरा असर
‘एक्रिलेमाइड’ नामक रसायन इतना खतरनाक होता है कि न केवल इससे कैंसर पैदा होने का जोखिम होता है बल्कि तंत्रिका तंत्र और प्रजनन तंत्र पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एफएसए ने यह चेतावनी भी दी है कि आलू को फ्रिज में ना रखें क्योंकि कम तापमान में इसकी शर्करा बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed