फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus update in world 56 million cases and 1.35 million deaths, lockdown in Australia

दुनिया में संक्रमितों की संख्या पांच करोड़ 67 लाख के पार, ऑस्ट्रेलिया में लगाया गया लॉकडाउन

Thu, 19 Nov 2020 07:00 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/कैनबरा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 19 Nov 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update in world 56 million cases and 1.35 million deaths, lockdown in Australia
corona in world - फोटो : पीटीआई

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को पांच करोड़ 67 लाख के पार हो गया है, जबकि मृतकों की संख्या 13.57 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 3.94 करोड़ लोग स्वस्थ भी हुए हैं। विश्व में 1.58 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से एक लाख से ज्यादा मरीजों की हालत बेहद गंभीर है। वर्ल्डोमीटर रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले नंबर पर, भारत दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर ब्राजील, चौथे पर फ्रांस, पांचवें पर रूस, छठे पर स्पेन और सातवें पर यूके है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण दुनिया के अलग अलग देशों में हर रोज कोई न कोई नई पाबंदियां लगाई जा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण राज्य में लॉकडाउन लगा दिया गया है। जापान और दक्षिण कोरिया में बुधवार को रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। दक्षिण कोरिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इसलिए यहां सख्ती बढ़ा दी गई है। वहीं, जापान में टोक्यो के हालात ज्यादा खराब हैं। सरकारी स्तर पर यहां कुछ नए नियमों को लागू करने के संकेत दिए गए हैं। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के दक्षिणी राज्य में छह दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी गई है। नई गाइडलाइन जारी की गई है। 
विज्ञापन



अमेरिका में सर्वाधिक मामले
अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख 56 हजार से अधिक मौतें हुई हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 11,876,240 है। अमेरिका में फिर से पाबंदियां लगाई जा रही हैं। रिपब्लिकन गवर्नरों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और स्कूलों को दोबारा खोलने की योजनाएं भी फिलहाल स्थगित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में संक्रमितों की संख्या 89 लाख के पार
भारत में संक्रमितों की संख्या 89 लाख के पार हो गई है, जबकि 1 लाख 31 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण के 45,576 नए मामलों से भारत में कुल 89.58 लाख संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण के कारण 585 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल मृतकों की संख्या 1,31,578 पहुंच गई। कोरोना के 77.28 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए है।

ब्रिटेन में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ा
ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार के लिए कोरोना महामारी दोहरी परेशानी लेकर आया है। सरकार ने पिछले हफ्ते देश के कुछ हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन लगाया था। इसके फिलहाल अच्छे नतीजे नहीं मिले हैं। अबतक 53,274 लोगों की मौत हो गई है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,430,341 हो गई है। 


फ्रांस में कोरोना से कुल 20 लाख से ज्यादा संक्रमित, 46 हजार से अधिक मौतें
फ्रांस में महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक कुल 2,065,138 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं और मृतकों की कुल संख्या 46 हजार से अधिक है। 

रूस में कोरोना से 23,610 नए संक्रमित
रूस में कोरोना से 23,610 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही 463 मरीजों की मौत हुई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,015,608 हो गई है। 

ब्राजील में कोरोना से 167497 मौतें
ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 167497 तक पहुंच गई है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5,947,403 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed