{"_id":"5ef93b628ebc3e432c0c1d0a","slug":"researchers-says-salt-water-gargle-will-protect-gargoyle-from-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक युक्त पानी से गरारे कोरोना वायरस से बचाएंगे, शोधकर्ताओं का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नमक युक्त पानी से गरारे कोरोना वायरस से बचाएंगे, शोधकर्ताओं का दावा
Mon, 29 Jun 2020 06:23 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
कोरोना के इलाज के बारे में पता करने में जुटे वैज्ञानिकों का कहना है कि नमकयुक्त पानी से गरारा किया जाए तो वायरस से बचाव संभव है। एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रो. अजिज शेख के मुताबिक, नमक मिले पानी से गरारा किया जाए तो कोरोना के लक्षण को कम किया जा सकता है। संक्रमण की चपेट में आने वाले हल्के लक्षण वाले मरीजों को भी इससे राहत मिल सकती है जब संक्रमण श्वास नलिका के ऊपरी हिस्से में रहता है।
यही नहीं दूसरों को भी संक्रमण की संभावना कम होगी। कोरोना वायरस पर हुए अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों का दावा है कि नमकयुक्त पानी शरीर में वायरस से लडने की क्षमता बढ़ाता है। शरीर पर जब भी वायरस का अटैक होगा शरीर उसे खत्म करने के लिए तेजी से लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरस के लिए जहर है नमक
प्रो. अजिज का कहना है कि वायरस जब नमक के संपर्क में आता है तो नमक उसके लिए जहर का काम करता है। नमक पानी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता सक्रिय होती है और श्वास नलिका में मौजूद रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस को पहचान खत्म करना शुरू कर देती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि नमकयुक्त पानी से गरारा किया जाए तो खांसी और सर्दी जुकाम में दो दिन के भीतर राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
यही नहीं दूसरों को भी संक्रमण की संभावना कम होगी। कोरोना वायरस पर हुए अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों का दावा है कि नमकयुक्त पानी शरीर में वायरस से लडने की क्षमता बढ़ाता है। शरीर पर जब भी वायरस का अटैक होगा शरीर उसे खत्म करने के लिए तेजी से लड़ेगा।
विज्ञापन