{"_id":"5c93b96dbdec2213ec621ff8","slug":"rescued-students-hosted-by-bus-driver-in-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली में बस चालक द्वारा बंधक बनाए गए छात्रों को छुड़ाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इटली में बस चालक द्वारा बंधक बनाए गए छात्रों को छुड़ाया गया
Thu, 21 Mar 2019 10:06 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, रोम
भाषा, रोम
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 21 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
इटली में स्कुली बच्चें छुड़ाए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतालवी पुलिस ने एक स्कूल बस चालक द्वारा बंधक बनाए गए 51 बच्चों को बुधवार को सुरक्षित बचा लिया। बस चालक ने भूमध्यसागर में प्रवासियों की मौतों की विरोध में बच्चों को अगवा किया था। इस दौरान कुछ बच्चों को 30 मिनट तक बंधक बनाए रखा गया। बस चालक ओसेनू साय के वकील के अनुसार वह सेनेगल मूल का इतालवी नागरिक है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह प्रवासी नीतियों के परिणामों की ओर ध्यान खींचना चाहता था। यह घटना उस समय हुई जब क्रेमा में माध्यमिक विद्यालय के द्वितीय वर्ष के 51 छात्र तीन वयस्कों के साथ एक खेल कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बस चालक ने अचानक मार्ग बदल दिया और कहा कि वह उन सभी को बंधक बना रहा है।
विज्ञापन