{"_id":"66ca6b949a225b04710ef124","slug":"republicans-and-democrats-are-blaming-each-other-on-climate-change-policies-in-us-presidential-election-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Elections: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जलवायु परिवर्तन बड़ा मुद्दा, नीतियों को लेकर एक-दूसरे पर छींटाकशी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Elections: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जलवायु परिवर्तन बड़ा मुद्दा, नीतियों को लेकर एक-दूसरे पर छींटाकशी
Sun, 25 Aug 2024 04:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयार्क/वाशिंगटन
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयार्क/वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:54 AM IST
सार
चुनाव में कमला हैरिस का प्रचार कर रहे राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु परिवर्तन को अपने एजेंडे का आधार बनाया है। वहीं, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अभी तक अपनी जलवायु योजना का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस, जो बाइडन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जलवायु परिवर्तन बड़ा मुद्दा बन रहा है। चुनाव में दोनों पक्ष जलवायु नीतियों को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विभिन्न संस्कृति और जाति के युवा प्रदर्शनकारी जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शन न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी समेत अमेरिका के प्रमुख राज्यों में देखे जा रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस चुनाव में कमला हैरिस का प्रचार कर रहे राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु परिवर्तन को अपने एजेंडे का आधार बनाया है। वहीं, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अभी तक अपनी जलवायु योजना का खुलासा नहीं किया है। हालांकि अमेरिका के जलवायु कार्यकर्ताओं की मांग है कि डेमोक्रेटिक प्रत्याशी बताएं कि उन्होंने पृथ्वी को बचाने के लिए अब तक के सबसे बड़े पर्यावरणीय खतरे से निपटने की क्या योजना बनाई है। यही कारण रहा कि पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद हैरिस ने जलवायु परिवर्तन का खास जिक्र किया है लेकिन इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है कि वे तेजी से बढ़ते तापमान को कैसे रोकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर रहे धरती को बचाने की मांग
रिपब्लिकन व डेमोक्रेट दोनों ही पक्षों के लोग हाथों में बैनर लेकर धरती को बचाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जलवायु संबंधी सार्वभौमिक समस्या से दुनिया को उबारने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अमेरिका की ही है।
- हालांकि, इस चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने जलवायु संबंधी बयानों पर एक तरह से चुप्पी साध रखी है, जबकि उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान हैरिस को जलवायु चैंपियन के तमगे से नवाजा गया था। इसीलिए उनकी चुप्पी पर शिकायत ज्यादा है।