{"_id":"603df079c0cabb54b35811a7","slug":"republican-lawmakers-introduced-bill-in-congress-to-scrap-one-china-policy-resume-formal-diplomatic-relations-with-taiwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक-चीन’ की नीति को रद्द करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
‘एक-चीन’ की नीति को रद्द करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश
Tue, 02 Mar 2021 01:29 PM IST
स्नेहा बलूनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपब्लिकन पार्टी के दो सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया है, जिसमें अमेरिका से ताइवान के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध बहाल करने और पुरानी हो चुकी एवं अनुत्पादक ‘एक-चीन’ की नीति को रद्द करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
सांसद टॉम टिफनी और स्कॉट पेरी ने यह विधेयक पेश किया है, जिसमें बाइडन प्रशासन से अंतरराष्ट्रीय संगठनों में ताइवान की सदस्यता को समर्थन देने और अमेरिका एवं ताइवान के बीच मुक्त व्यापार समझौता करने के लिए ताइपे के साथ वार्ता करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
टिफनी ने कहा, 'पिछले करीब 40 साल से अमेरिका में दोनों दलों के राष्ट्रपतियों ने बीजिंग के इस झूठ को कई बार दोहराया है कि ताइवान साम्यवादी चीन का हिस्सा है, जबकि वास्विक सच्चाई इसके विपरीत है। इस पुरानी हो चुकी नीति को बदलने की आवश्यकता है।'
विज्ञापन
अमेरिका के 1979 तक ताइवान की सरकार के साथ सामान्य राजनयिक संबंध थे, लेकिन तत्कालीन राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने ताइपे के साथ औपचारिक संबंध अचानक समाप्त कर दिए और चीन में साम्यवादी शासन को मान्यता दी। चीन ताइवान को विद्रोही प्रांत मानता है और वह उसे फिर से मुख्य भूमि में शामिल करना चाहता है।