फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Reports Claimed Ukrainian plane attack Video footage surfaced In Iran youth making video arrested

दावा: ईरान विमान हमले की फुटेज सामने आई, वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2020 02:16 AM IST
योगेश साहू न्यूयार्क टाइम्स, वाशिंगटन।
न्यूयार्क टाइम्स, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 16 Jan 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Reports Claimed Ukrainian plane attack Video footage surfaced In Iran youth making video arrested
तेहरान में विमान दुर्घटना के बाद विलाप करते हुए परिजन - फोटो : पीटीआई

यूक्रेन के यात्री विमान हमले को लेकर नया वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ईरान की दो मिसाइलों ने विमान के आसमान में ही टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बता दें कि इस घटना में विमान में सवार सभी 176 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस धुंधले से वीडियो में दिख रहा है कि 30 सेकेंड के भीतर ईरान ने दो मिसाइल दागीं। यह वीडियो एक गांव में बने मकान की छत से बनाया गया है। ईरान ने शुरूआत में नानुकुर के बाद इस मामले में अपनी गलती मान ली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यूएन एविएशन नियामक, ईरान के अनुरोध पर इस हादसे की जांच में शामिल हो रहा है।

ब्रिटिश राजदूत ने छोड़ा ईरान
ईरान में हिरासत के बाद गिरफ्तार हुए ब्रिटिश राजदूत ने देश छोड़ दिया है। सरकारी मीडिया एजेंसी इरना ने बताया कि राजदूत राबर्ट मैकेयर नोटिस जारी होने से पहले ही चले गए। मैकेयर गत शनिवार को एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद चर्चा में आए थे। उन्हें प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान ने कहा- वादा खिलाफी करते हैं ट्रंप

ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को अमेरिका की ओर से आए नए समझौते के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। ट्रंप डील, कहे जा रहे इस प्रस्ताव में परमाणु मसले को सुलझाने की बात कही गई थी। ईरान ने इसे अजनबी सा प्रस्ताव बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की और कहा कि वह हमेशा वादा तोड़ देते हैं।

रूहानी ने वाशिंगटन को पुराने परमाणु समझौते पर लौटने के लिए कहा। वाशिंगटन के 2018 में इस समझौते से हटने के बाद ट्रंप ने ईरान पर प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया था। तेहरान का कहना है कि वह पुराने समझौते को बनाए रखना चाहता है, लेकिन अगर इससे किसी तरह का फायदा न हो रहा हो तो इसे अनंत काल तक बनाये रखा नहीं जा सकता।

रूहानी ने कहा कि अगर आप गलत कदम उठाते हैं तो इससे आपको नुकसान ही होगा। सही रास्ते का चुनाव करें और परमाणु समझौते पर लौटने वाला ही सही रास्ता है। रूहानी ने कहा कि हम परमाणु मुद्दे पर जो कुछ भी कर रहे हैं वह अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की देखरेख में है।

गौरतलब है कि समझौते से हटने के अभी तक अपने सबसे बड़े कदम में, ईरान ने 5 जनवरी को घोषणा की थी कि वह यूरेनियम को समृद्ध करने की सभी सीमाओं को पार कर जाएगा।

यूरोपीय सैनिकों को दी चेतावनी

रूहानी ने पश्चिम एशिया में तैनात यूरोपीय सैनिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे खतरे में हो सकते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब रूहानी ने अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के समय यह धमकी दी।

यह बात ऐसे समय में कही गई है जब यूरोपीय संघ के तीन देशों ने आरोप लगाया है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम के 2015 के समझौते का पालन करने में विफल रहा है।

हालांकि उनके बयान जारी होने के बावजूद ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने संकेत दिए कि वह ट्रंप के साथ हुए व्यापक समझौते को वरीयता देंगे न कि 2015 के समझौते को। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed