फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report democracy Level increased India after 2019 dictatorship China Pakistan

Report: भारत में 2019 के बाद बढ़ा लोकतंत्र का स्तर, चीन-पाकिस्तान में तानाशाही

Sun, 18 Feb 2024 05:59 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 05:59 AM IST
सार

ब्रिटिश समाचारपत्र द इकोनॉमिस्ट के शोध निकाय इकोनॉमिक इंटेलिजेंस ने शुक्रवार को दुनिया में लोकतंत्र पर अपनी सालाना रिपोर्ट डेमोक्रेसी इंडेक्स पेश की।

विज्ञापन
Report democracy Level increased India after 2019 dictatorship China Pakistan
चीन-पाकिस्तान में तानाशाही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकतंत्र सूचकांक में पाकिस्तान भारी गिरावट के साथ तानाशाही शासन की श्रेणी वाले देशों में पहुंच गया है, जबकि चीन उससे भी पीछे है। 167 देशों की सूची में भारत 41वीं रैंक के साथ खामियों भरे लोकतांत्रिक देशों की श्रेणी में शामिल है।

विज्ञापन


ब्रिटिश समाचारपत्र द इकोनॉमिस्ट के शोध निकाय इकोनॉमिक इंटेलिजेंस ने शुक्रवार को दुनिया में लोकतंत्र पर अपनी सालाना रिपोर्ट डेमोक्रेसी इंडेक्स पेश की। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2006 में जब से यह रिपोर्ट बननी शुरू हुई है, वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र सबसे निचले स्तर पर है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया की सिर्फ 8 फीसदी आबादी ही ऐसे देशों में रहती है, जहां पूर्ण लोकतंत्र है। जबकि, 40 फीसदी आबादी तानाशाही शासन वाले देशों में रह रही है। रिपोर्ट में देशों को पूर्ण लोकतंत्र, खामियों वाला लोकतंत्र, तानाशाही और हाइब्रिड (न लोकतंत्र, न तानाशाही) की चार श्रेणियों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की रैंकिंग 11 पायदान खिसकी
लोकतंत्र सूचकांक की रैंकिंग में पिछले साल (2022) की तुलना में पाकिस्तान 11 पायदान नीचे खिसक कर 118वें स्थान पर पहुंच गया है। खुद को दुनिया का पांचवां बड़ा लोकतंत्र बताने वाले पाकिस्तान का स्कोर 3.25 है, जो तानाशाही श्रेणी में आता है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से लोकतंत्र मेंे ह्रास के आरोपों के उलट 2019 के बाद से भारत के स्कोर में लगातार वृद्धि हो रही है। सूची में नॉर्वे शीर्ष पर रहा है। इसके बाद न्यूजीलैंड, आइसलैंड व स्वीडन का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed