फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report: 42 lakh crore loss due to China US trade war economic growth rate also affected

रिपोर्ट: चीन-अमेरिका के कारोबारी युद्ध से 42 लाख करोड़ का नुकसान, आर्थिक वृद्धि दर भी प्रभावित

Mon, 07 Mar 2022 06:24 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Mar 2022 06:24 AM IST
सार

सिंगापुर के अर्थशास्त्री जयंत मेनन कहते हैं, ‘चीन की कारोबारी नीति अमेरिका को लेकर प्रतिक्रियावादी बन चुकी है। यह बदले की भावना पर चल रही है। वह ऐसे देशों से भी आयात सीमित करता जा रहा है, जिन्हें वह अमेरिका के प्रभाव में काम करने वाला मानता है।’

विज्ञापन
Report: 42 lakh crore loss due to China US trade war economic growth rate also affected
US-China - फोटो : ANI

विस्तार

एक ओर विश्व आर्थिक मंदी और रूस-यूक्रेन युद्ध से जूझ रहा है, तो दूसरी ओर अमेरिका व चीन के बीच कारोबारी युद्ध की वजह से करीब 42 लाख करोड़ का नुकसान भी उठाना पड़ा है। यह नुकसान आयात कर के रूप में हुआ, इसमें ज्यादातर हिस्सा चीन का है। शनिवार को जारी नई रिपोर्ट में यह दावे किए गए।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, चीन और अमेरिका में इस कारोबारी युद्ध की वजह से आर्थिक वृद्धि दर भी प्रभावित हुई। सिंगापुर के अर्थशास्त्री जयंत मेनन कहते हैं, ‘चीन की कारोबारी नीति अमेरिका को लेकर प्रतिक्रियावादी बन चुकी है। यह बदले की भावना पर चल रही है। वह ऐसे देशों से भी आयात सीमित करता जा रहा है, जिन्हें वह अमेरिका के प्रभाव में काम करने वाला मानता है।’ 2020 से उसने ऑस्ट्रेलिया से कोयले, चीनी, जौ, वाइन, लकड़ी आदि का आयात सीमित किया, वहीं जापान ने उसके खिलाफ स्टील आयात पर डंपिंग ड्यूटी लगाने की शिकायत विश्व व्यापार संगठन में की। 
विज्ञापन


लेकिन निर्यात में चीन मजबूत

चीन ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान आदि से आयात भले ही समिति किया, लेकिन निर्यात मजबूत करते हुए 2020 में इसे 64,870 करोड़ डॉलर पर पहुंचाया। वहीं रीजनल कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप के जरिए भी निर्यात को बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनोवेशन के लिए अमेरिका पर निर्भर

सिंगापुर के एक अन्य अर्थ विशेषज्ञ एलन चोंग के अनुसार चीन कारोबारी युद्ध को तेज करते हुए नया वैश्विक कारोबार मॉडल बनाना चाहता है, लेकिन इनोवेशन के लिए वह अमेरिका पर निर्भर है। खासतौर से आईटी सेक्टर में वह खुद इनोवेशन के बजाय उत्पादन पर जोर दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed