फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Relief for Afghans India has changed the rules will get e-emergency visa

राहत: अफगान नागरिकों को आपातकालीन वीजा देगा भारत, दिक्कत दूर करने के लिए खोला नया रास्ता

Tue, 17 Aug 2021 09:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Aug 2021 09:46 AM IST
सार


गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अफगानिस्तान के वर्तमान हालातों को देखते हुए वीजा नियमों समीक्षा की गई। वीजा की नई श्रेणी इलेक्ट्रॉनिक वीजा होगी, भारत में जल्द से जल्द प्रवेश के लिए ई-आपातकालीन वीजा बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Relief for Afghans India has changed the rules will get e-emergency visa
Taliban - फोटो : PTI

विस्तार

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालातों को देखते हुए भारत ने वीजा नियमों में ढील दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को वीजा की नई श्रेणी की घोषणा की, जिससे अफगानिस्तान से भारत आने के इच्छुक लोगों के आवेदनों का जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के दो दिन बाद यह घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान से भारत आने के लिए ई-आपातकालीन वीजा 
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अफगानिस्तान के वर्तमान हालातों को देखते हुए वीजा नियमों समीक्षा की गई। इसके बाद अफगानिस्तान के लिए नया रास्ता खोला गया है। नए रास्ते के तहत अफगानिस्तान से भारत आने के इच्छुक लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वीजा दिया जाएगा। जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के लिए इसे ई-आपातकालीन वीजा नाम दिया गया है।  
विज्ञापन


विमान से गिरकर तीन की हो गई थी मौत 
तालिबान के डर से सोमवार को हजारों अफगानी काबुल एयरपोर्ट पहुंच गए थे। देश छोड़कर दूसरी जगह जाने की जल्दी में कुछ नागरिक सेना के जेट पर सवार हो गए, जिसमें से तीन की गिरकर मौत हो गई थी। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान में भगदड़ के कारण करीब सात लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में बिगड़े हालात 
अफगानिस्तान में यह स्थिति तब सामने आयी है, जब तालिबान ने पश्चिमी संस्कृति के समर्थन वाली सरकार को हटा कर एक सप्ताह के अंदर ही काबुल पर कब्जा जमा लिया। हालांकि, तालिबान के कब्जा जमाने के बाद कोई बड़ी घटना सामने नहीं आयी है। लेकिन, शस्त्रागार को लूटने व जेलों को खाली कराने के बाद कई अफगानी नागरिक डरे हुए हैं और अपने घरों में कैद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed