फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Relations between China and Australia stiff, Australian journalist and cgtn anchor arrested cheng lei arrested by china

चीन और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते और हुए तल्ख, ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 07:07 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 08 Feb 2021 07:07 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार चेंग अमेरिकी समाचार नेटवर्क सीएनबीसी में नौ साल काम करने के बाद 2012 में सीजीटीएन के बीजिंग स्थित ब्रॉडकास्टर सर्विस में शामिल हो गईं। यहां उसने अपने काम की बदौलत मशहूर एंकरों में अपनी जगह बना ली...

विज्ञापन
Relations between China and Australia stiff, Australian journalist and cgtn anchor arrested cheng lei arrested by china
Australian journalist Cheng Lei formally arrested in China - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और चीन के खराब होते संबंधों का दोनों देशों के नागरिकों पर सीधा असर पड़ता दिखने लगा है। चीन में काम करने वाले पत्रकार चीन छोड़ कर भाग रहे हैं, तो आस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले चीनी विद्यार्थी डरे हुए हैं। चीन के सरकारी टीवी सीजीटीएन में काम करने वाली एक ऑस्ट्रेलियाई कर्मचारी को 'अवैध' रूप से देश की गोपनीय सूचनाओं को चीन से बाहर भेजने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।  

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिज पायने ने कैनबरा में सोमवार को एक बयान में कहा कि चेंग लेई जो 13 अगस्त, 2020 से चीन की हिरासत में हैं उन्हें चीन ने औपचारिक रूप से 5 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत की अवधि में ऑस्ट्रेलियाई कांसुलर चेंग से नियमित रूप से मिलते रहे हैं। पायने ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने चेंग की हिरासत के बारे में अपनी गंभीर चिंताओं को पहले भी उठाती रही है। चीनी अधिकारियों ने कहना है कि चेंग को अवैध रूप से देश की गोपनीय सूचनाओं को बाहर भेजने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार चेंग अमेरिकी समाचार नेटवर्क सीएनबीसी में नौ साल काम करने के बाद 2012 में सीजीटीएन के बीजिंग स्थित ब्रॉडकास्टर सर्विस में शामिल हो गईं। यहां उसने अपने काम की बदौलत मशहूर एंकरों में अपनी जगह बना ली। वह दैनिक 'ग्लोबल बिजनेस' शो के हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू आयोजित करने के साथ-साथ 'कंटेंट इनोवेशन' कार्यक्रम चला रही थीं। समय-समय पर वह बिजनेस परिचर्चाओं में भाग भी लेती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेंग बुनियादी तौर पर एक बिजनेस एंकर थीं। खाली समय में वह बीजिंग में ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के बीच सक्रिय थीं। ऑस्ट्रेलियाई चैंबर ऑफ कॉमर्स की सेमिनार में हिस्सा लेती रही थीं, साथ ही देश के दूतावास के लिए ‘पूर्व छात्र राजदूत’ के रूप में भी काम करती थीं।

पिछले साल चेंग की हिरासत के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि चीन कानून के शासन के तहत चलने वाला देश है और हम कानून के मुताबिक ही काम करेंगे।

गौरतलब है कि जब से ऑस्ट्रेलिया ने कोरोनो वायरस की शुरुआत को लेकर जांच की मांग शुरु की तब से दोनों देशों के रिश्ते तेजी से बिगड़ने लगे। इसी दौरान चेंग की गिरफ्तारी का मामला सामना आया। चेंग को हिरासत में लेने के तुरंत बाद चीन में काम करने वाले विदेशी पत्रकारों में दहशत फैल गयी है।

चीनी अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर दो ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों से भी पूछताछ की कोशिश की थी। पूछताछ के बाद दोनों पत्रकार अपना ऑफिस छोड़कर वापस चीन लौट गए। चीन के 50 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि चीन में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के ऑफिस में कोई पत्रकार ही न हो।

ऑस्ट्रेलिया में चेंग के परिवार के सदस्यों ने आस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन से बताया कि वे नहीं जानते कि उसे किन कारणों से हिरासत में लिया गया है। परिवार का कहना है कि 'उन्हें नहीं लगता कि उसने जान-बूझकर किसी भी तरह से चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी किया होगा।'

परिवार की ओर से चेंग की भतीजी और प्रवक्ता लुईसा वेन ने आस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन से बात की। चेंग की भतीजी ने कहा कि 'हमें नहीं पता कि वह ऐसी किस चीज़ में फंस गई है, जिसका उसे खुद पता नहीं है।'

बातचीत के बाद चेंग के परिवार के सदस्य तनाव में नज़र आए। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया सरकार के अफ़सर उनके लगातार सम्पर्क में हैं। चीनी अधिकारियों से हुई बातचीत का ब्यौरा उन्हें बताते रहते हैं। इस घटना के बाद चीन में रहने वाले आस्ट्रेलियाई बेचैनी महसूस कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के कई लोग वतन वापसी की तैयारी कर रहे हैं।  


पूरे घटनाक्रम का असर आस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले चीनी छात्रों में कब और कैसा होगा यह आने वाले समय में दिखाई देगा। इतना तो तय है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में आयी खटास का स्वाद आम जनता को चखना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed