फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Received a positive letter from Kim Jong Un said US President Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, किम से मिला है एक "सकारात्मक पत्र"

Sat, 10 Aug 2019 11:25 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 10 Aug 2019 11:25 AM IST
सार

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने को मिला उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का "सकारात्मक पत्र"।
  • ट्रंप ने कहा कि वह किम के साथ एक और बैठक करेंगे।
  • ट्रंप ने कहा, उत्तर कोरिया ने कोई बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण नहीं किया, ना लंबी गति की मिसाइल।

विज्ञापन
Received a positive letter from Kim Jong Un said US President Donald Trump
किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : File Photo

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्हें उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से एक "सकारात्मक पत्र" मिला है। उन्होंने कहा कि किम के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। ट्रंप ने हालांकि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि पत्र में क्या लिखा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह किम के साथ एक और बैठक करेंगे। ट्रंप और किम पिछली गर्मियों से अभी तक तीन बार मुलाकात कर चुके हैं, जिसमें कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण का मुद्दा हमेशा प्रमुख रहा है।
विज्ञापन


ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, "मुझे लगता है कि हम एक और बैठक करेंगे। उन्होंने मुझे एक बेहद सुंदर, शुरू से लेकर अंत तक बेहद सुंदर, तीन पन्नों का पत्र लिखा है। यह पत्र काफी सकारात्मक है।" ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर कोरियाई नेता मिसाइल प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे एक बेहतरीन पत्र दिया है। मैं आपको उसे जरूर देना चाहूंगा, लेकिन मुझे नहीं पता, मुझे नहीं लगता है कि यह उचित होगा। वह बेहद निजी पत्र है। यह बेहतरीन पत्र है। उन्होंने इस बारे में बताया कि वह (किम) क्या कर रहे हैं। वह प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। यह जो हम कर चुके हैं उसकी तुलना में बेहद छोटा प्रक्षेपण हैं।"

उन्होंने कहा, "किम प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। उन्होंने पत्र में इसका जिक्र किया है, लेकिन वह उत्तर कोरिया के लिए अच्छा भविष्य भी देखते हैं। हम देखेंगे कि यह कैसे संभव होता है।" ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया में कोई परमाणु प्रक्षेपण नहीं किया गया, केवल मध्यम गति का मिसाइल प्रक्षेपण किया गया है।


उन्होंने कहा, "कोई बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण नहीं किया। ना लंबी गति की मिसाइल।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पत्र एक व्यक्ति द्वारा उन्हें निजी तौर पर पहुंचाया गया और उसे "किसी अन्य ने हाथ नहीं लगाया"।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed