फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   RDIF says putnik V and Sputnik Light booster effective against Omicron

दावा: ओमिक्रॉन के खिलाफ रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी और स्पुतनिक लाइट बूस्टर प्रभावी

Sat, 18 Dec 2021 12:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 18 Dec 2021 12:48 AM IST
सार

ओमिक्रॉन के खिलाफ टीकों की प्रभावकारिता को मजबूत करने के लिए स्पुतनिक लाइट बूस्टर की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
RDIF says putnik V and Sputnik Light booster effective against Omicron
रूसी टीका स्पुतनिक वी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनियाभर में ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। कई अध्ययनों में ओमिक्रॉन के खिलाफ वैक्सीन भी कम असरदार पाई गई लेकिन रूस से अच्छी खबर आई है। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने बताया कि गामालेया सेंटर द्वारा किए गए प्रयोगशाला अध्ययन से पता चला है कि स्पुतनिक वी वैक्सीन और एक शॉट स्पुतनिक लाइट बूस्टर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खिलाफ प्रभावी थे। 

विज्ञापन


सुरक्षा अवधि को बढ़ाता है बूस्टर
स्पुतनिक लाइट के साथ हेटेरोलॉगस बूस्टिंग अन्य टीकों की शक्ति को ओमिक्रॉन के खिलाफ बढ़ाने का समाधान है और यह बूस्टर सुरक्षा अवधि को भी बढ़ाता है। स्पुतनिक लाइट बूस्टर, टीकाकरण के 2-3 महीने बाद लिया जाता है यह ओमिक्रॉन वायरस को निष्क्रिय करने की गतिविधि को काफी बढ़ाता है। 
विज्ञापन


डेल्टा और ओमिक्रॉन पर काफी प्रभावी
आरडीआईएफ ने उल्लेख किया कि ओमिक्रॉन के खिलाफ टीकों की प्रभावकारिता को मजबूत करने के लिए स्पुतनिक लाइट बूस्टर की सिफारिश की गई है। स्पुतनिक लाइट बूस्टिंग के साथ-साथ हेटेरोलॉगस बूस्टिंग कई टीकों की तेजी से घटती प्रभावकारिता को मजबूत और लंबा कर सकता है जो डेल्टा और ओमिक्रॉन को निष्क्रिय कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पुतनिक लाइट बूस्टर 20 से ज्यादा देशों में अधिकृत
आगे कहा कि स्पुतनिक लाइट बूस्टर को पहले से ही 20 से अधिक देशों में पंजीकृत है। इन देशों में अर्जेंटीना, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, फिलीपींस और सैन मैरिनो सहित अन्य देश शामिल हैं। वहीं कुछ देशों में इसे बूस्टर के रूप में भी पंजीकृत किया गया है।


भारत में भी स्पुतनिक वी पंजीकृत
स्पुतनिक वी को भी चार अरब से अधिक लोगों की कुल आबादी वाले 71 देशों में अधिकृत किया गया है। भारत में भी स्पुतनिक वी को लोगों को लगाया जा रहा है। आरडीआईएफ रूस का सॉवरेन वेल्थ फंड है जिसकी स्थापना 2011 में इक्विटी सह-निवेश करने के लिए की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed