फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   rangaswami says The next ten years will be golden for India

भारत के लिए स्वर्णिम रहेंगे अगले दस साल, महामारी के बावजूद मिला 20 अरब डॉलर का एफडीआई : रंगास्वामी 

Mon, 20 Jul 2020 02:43 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
rangaswami says The next ten years will be golden for India
FDI
अमेरिका के शीर्ष वेंचर कैपिटलिस्ट एमआर रंगास्वामी का मानना है कि भारत के प्रौद्योगिकी, फार्मास्युटिकल, ई कॉमर्स और मैनुफैक्चरिंग सेक्टर के लिए अगले दस साल ‘स्वर्णिम’ रहने वाले हैं। रंगास्वामी ने कहा कि अमेरिका और भारत सहित कोरोना महामारी पूरी दुनिया में पैर पसार चुकी है। इसके बावजूद भारत को जो निवेश मिला है, वह शानदार है। पिछले कुछ माह में कोरोना महामारी के बावजूद भारत को 20 अरब डॉलर के विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) मिला है। दुनियाभर की कंपनियां इस महामारी से प्रभावित हुई हैं। 
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर कारोबार क्षेत्र के दिग्गज रंगास्वामी ने कहा, मुझे लगता है कि अगले 10 साल भारत के लिए काफी अहम होंगे। भारत में प्रत्येक क्षेत्र चाहे वह औषधि हो या टेलीमेडिसिन, ई-कॉमर्स या लॉजिस्टिक्स डिजिटल और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल हो रहा है। बाजार के हर क्षेत्र, यहां तक कि किराना दुकानों में भी इनका इस्तेमाल हो रहा है। यह एक स्वर्णिम अवसर है, जिसका भारत को फायदा उठाना चाहिए। 
विज्ञापन


भारत में एफडीआई का उल्लेख करते हुए रंगास्वामी ने कहा, यह किसी भी तरीके से असाधारण है। हाल के महीनों में भारत में गूगल ने 10 अरब डॉलर, फेसबुक ने 5.7 अरब डॉलर, वॉलमार्ट ने 1.2 अरब डॉलर और फॉक्सकॉन ने एक अरब डॉलर का निवेश किया है। मुझे लगता है कि इस साल भारत में इस तरह के और सौदे देखने को मिलेंगे। भारत में और  और अधिक निवेश जाएगा। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में निवेश जारी रखेगी। अन्य कंपनियों की निगाह भी भारत पर है। निजी इक्विटी कंपनियां भी भारत में निवेश करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed