{"_id":"5e26473f8ebc3e4b4c43936b","slug":"rallies-held-in-america-on-30-years-of-displacement-of-kashmiri-pandits","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के 30 साल पर अमेरिका में निकाली रैलियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के 30 साल पर अमेरिका में निकाली रैलियां
Tue, 21 Jan 2020 06:05 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 21 Jan 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी पंडितों के 30वें विस्थापन दिवस पर अमेरिका के 36 से अधिक शहरों व कस्बों में शांतिपूर्ण रैलियां निकाली गईं। वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर भी कश्मीरी पंडितों के हक के लिए सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। इस दौरान कश्मीर में मारे गए कश्मीरी पंडितों को याद किया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीरी पंडितों का दर्द उजागर करने के लिए मोमबत्तियां जलाकर रैलियां निकाली गईं और सार्वजनिक बैठकों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, बोस्टन, मियामी, फिलाडेल्फिया, लॉस एंजीलिस, डेट्रायट, ह्यूस्टन, सैक्रामेंटो, सैन जोस, कॉनकॉर्ड, मिलपिटास, नेपरविले और एडिसन जैसे बड़े शहरों के अलावा कई कस्बों में आयोजित किए गए।
विज्ञापन
इस दौरान रैलियों में शामिल पुरुषों ने पारंपरिक पोशाक फिरन पहनी थी और महिलाओं ने सिर पर तिरंगा लपेटा हुआ था। इन कार्यक्रमों का आयोजन कश्मीरी ओवरसीज एसोसिएशन द्वारा किया गया था।
विज्ञापन